Advertisement

Dunki collection: बॉक्स ऑफिस पर डंकी की फूली सांसें, 6वें दिन चंद करोड़ ही कमा पाई फिल्म

Shah Rukh Khan की डंकी कमाई के मामले में सुस्त हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक हो रहा है. फिल्म अब सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. 6वें दिन तो फिल्म की कमाई सबसे कम रही.

Latest News
Dunki collection: बॉक्स ऑफिस पर डंकी की फूली सांसें, 6वें दिन चंद करोड़ ही कमा पाई फिल्म

Shah Rukh Khan Film Dunki: शाहरुख खान फिल्म डंकी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) इसी महीने की 21 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार (Prabhas Salaar) से हुई. पहले दिन डंकी ने 29 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग की थी पर रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही इसकी कमाई का ग्राफ गिर गया है. 6वें दिन तो फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई है. यहां जानते हैं डंकी ने रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन (Dunki box office collection) किया है.

डंकी का शुरुआती दिनों का कारोबार शानदार रह लेकिन एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही इसे दर्शक नहीं मिल रहे हैं. इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है. 21 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 25 करोड़, चौथे दिन 30 करोड़ और पांचवें दिन 24 करोड़ कमाए. अपने पहले मंगलवार यानी 6वें दिन तो इसने सबसे कम कलेक्शन किया. Sacnilk की मानें तो ये सिर्फ 8.5 करोड़ ही कमा पाई है. 

इसी के साथ शाहरुख खान की फिल्म ने अब तक भारत में 138 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. ऐसे में सिंगल डिजिट की कमाई से मेकर्स के होश उड़ गए हैं. कमाई की रफ्तार देखते हुए इस हफ्ते इसका बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार करना काफी मुश्किल लग रहा है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा और ये अच्छा खासा कलेक्शन करेगी.

ये भी पढ़ें: Dunki की सक्सेस से गदगद हुए Shah Rukh Khan, मन्नत से फैंस को यूं किया थैंक्यू

फिल्म में विक्की कौशल, तापनी पन्नू और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है. पहली बार शाहरुख और राजकुमार ने कोई फिल्म की है. वहीं 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास की फिल्म सालार ने अब कर भारत में 255 करोड़ कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें: Dunki का मतलब जानते हैं क्या आप? सिंपल नाम के पीछे छिपा है खतरनाक कनेक्शन

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement