Advertisement

Dunki Box Office Collection Day 4: 100 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की फिल्म, संडे किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी(Dunki) ने अपने चौथे दिन अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म चार दिनों में 100 करोड़ के पार हो गई है.

Latest News
Dunki Box Office Collection Day 4: 100 करोड़ के पार हुई शाहरुख खान की फिल्म, संडे किया इतना कलेक्शन

Dunki 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी(Dunki) 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.  फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी(Rajkumar Hirani) ने किया है. फिल्म को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है. हालांकि इन सभी के बाद भी फिल्म की कमाई को लेकर जिस तरह की उम्मीद दी, वो देखने को नहीं मिल रही है. वहीं, डंकी से एक दिन बाद रिलीज हुई प्रभास(prabhas) की सालार(Salaar) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं, डंकी के चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने अपने पहले दिन 29.2 करोड़ के कलेक्शन से शुरुआत की थी. डंकी की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही थी. हालांकि उसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. फिल्म ने दूसरे दिन कुल 20.12 करोड़ की कमाई की थी. उसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 25.61 करोड़ का कलेक्शन किया था. वीकेंड पर भी डंकी ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. 

ये भी पढ़ें- Dunki की सक्सेस से गदगद हुए Shah Rukh Khan, मन्नत से फैंस को यूं किया थैंक्यू 

डंकी ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन फिल्म ने 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने अपने चार दिनों में कुल 106.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दूसरे ओर सालार को देखा जाए तो रविवार के दिन प्रभास की फिल्म ने दोगुनी कमाई की है. सालार ने अपने तीसरे दिन कुल 61 करोड़ का कारोबार किया है. 

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की Dunki ने गाढ़े झंडे, राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात की जाए तो यह राजकुमारी हिरानी के डायरेक्शन में तैयार की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 85 करोड़ है. वहीं, फिल्म की कहानी 5 दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो विदेश जाना चाहते हैं और इलीगल तरीके से विदेश पहुंच जाते हैं. फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी नजर आए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement