Advertisement

Dunki Box Office Collection Day 2: 'सालार' के आगे भी थिएटर्स में छाई रही शाहरुख खान की फिल्म, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

राजकुमार हिरानी(Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी(Dunki) ने अपने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है.

Latest News
Dunki Box Office Collection Day 2: 'सालार' के आगे भी थिएटर्स में छाई रही शाहरुख खान की फिल्म, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

Dunki

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजकुमार हिरानी(Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी(Dunki) 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) अहम किरदार में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल(Vicky Kaushal) और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) भी दिखाई दी हैं. वहीं, यह पहली बार है, जब शाहरुख खान और तापसी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई है. जैसा की फिल्म ने 29.2 करोड़ की ओपनिंग से शानदार शुरुआत की है. वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं डंकी ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है. 

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म लोगों को खासा पसंद आ रही है. वहीं, डंकी की शुरुआत काफी अच्छी रही है. दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दोनों दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने कुल 49.20 करोड़ की कमाई कर ली है. 

ये भी पढ़ें- 2023 की 9 बड़ी फिल्मों ने पहले दिन कमाए कितने करोड़?

सालार-डंकी में जबरदस्त टक्कर

हालांकि फिल्म डंकी ने शाहरुख खान की बीते दिनों रिलीज फिल्म जवान और पठान से कम कलेक्शन किया है. फिल्म की ओपनिंग जवान और पठान से काफी कम रही है. वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की जवान की टक्कर प्रभास की सालार से हुई है. 22 दिसंबर को सालार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. दर्शन सालार को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों ही फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है. 

ये भी पढ़ें- Dunki Vs Salaar: प्रभास से पंगा लेना शाहरुख खान को पड़ा भारी? होश उड़ा देगी 'सालार' की पहले दिन की कमाई

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि डंकी 5 दोस्तों की कहानी है, जो विदेश जाना चाहते हैं. इस दौरान वे इंग्लिश सीखते हैं. हालांकि वीजा और पासपोर्ट न होने के कारण सभी इलीगल तरीके से विदेश जाने का सोचते हैं, जिसके बाद ये कई परेशानियों का सामना करते हैं. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी भी नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल अदा किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement