बॉलीवुड
Drishyam 2 Trailer: Ajay Devgn-Shriya Saran की फिल्म के ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि विजय सलगांवकर की फैमिली फिर मुश्किल में फंस गई है.
डीएनए हिंदी: अजय देवगन (Ajay Devgn) और श्रेया सरन (Shriya Saran) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इस सस्पेंस से भरे ट्रेलर में दिख रहा है कि विजय सलगांवकर का परिवार एक बार फिर से मुश्किल में फंस गया है. 7 साल पुराना केस पुलिस ने एक बार फिर से खोला है और इस बार सलगांवकर परिवार के सिर पर नई मुसीबत पर आ गई है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस किस तरह 7 सालों बाद भी अजय देवगन के परिवार को परेशान कर रही है. वहीं, ट्रेलर में कई पुराने किरदार भी नजर आ रहे हैं लेकिन एक ट्विस्ट के साथ.
इस ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग से होती है. वो कहते हैं कि 'सच पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना चाहे दफना लो एक दिन बाहर आ ही जाता है'. ट्रेलर में पिछली फिल्म के कई सीन दोहराए जाते हैं. वहीं, इसके बाद बताया जाता है कि किस तरह पुलिस ने पुराना केस फिर से खोल दिया है और पुलिस विजय और इसके परिवार को मर्डर के 7 साल बाद भी परेशान कर रही है.
ये भी पढ़ें- Drishyam 2: Ajay Devgn ने पूछ लिया ऐसा सवाल, सुनकर चकराया लोगों का दिमाग
विजय का परिवार डरा हुआ है और उन्हें पुराने राज खुलने का शक है. हालांकि, पुलिस ये बात भी मानती है कि विजय के परिवार के खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं हैं और फिर उनके बयान को ही सबूत बनाने के लिए पुलिस नई चाल चलती है. ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन, टेप में गुनाह कबूल करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, यहां पर भी एक थ्रिल से भरा हुआ ट्विस्ट है.
ये भी पढ़ें- Drishyam 2: मेकर्स ने ऑडियंस के लिए खास बनाया '2 अक्टूबर', अब आधे दाम पर देख सकेंगे फिल्म
इस बार पुलिस की टीम को तब्बू नहीं बल्कि अक्षय खन्ना लीड़ कर रहे हैं. वहीं, अब देखना होगा की विजय इस नए और तेज तर्रार पुलिस वाले से अपने परिवार को किस तरह बचाएगा और किस तरह पुलिस से 2 अक्टूबर को हुए मर्डर राज छुपाएगा. बता दें कि ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है.