Advertisement

Drishyam 2 Review: Ajay Devgn ने फिर जीता दर्शकों का दिल, जानें क्यों देखने जाएं ये फिल्म?

Drishyam 2 Review: Ajay Devgn-Shriya Saran की फिल्म 'दृश्यम 2' को शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं. फिल्म को लेकर लोगों की राय इसे मस्टवॉच बना रही है.

Latest News
Drishyam 2 Review: Ajay Devgn ने फिर जीता दर्शकों का दिल, जानें क्यों देखने जाएं ये फिल्म?

Drishyam 2 Review: दृश्यम 2 रिव्यू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ajay Devgn Film Drishyam 2 Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' आज सिनेमाघरों में लग गई है. विजय सलगांवकर के परिवार की अनोखी कहानी का ये दूसरा पार्ट है जिसमें एक बार फिर से वो, उसकी पत्नी और दो बेटियां एक बार से मुश्किल में फंस गई हैं. वहीं, इस बार तो मुश्किलें दोगुनी हो चुकी हैं क्योंकि तब्बू (Tabu) के साथ-साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी पुराने केस को खोलकर पड़ताल में जी-जान से लग गए हैं. अब दूसरी बार विजय अपने परिवार को इस मुसीबत से निकाल पाएगा या नहीं, इसका जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा.

Drishyam 2 की कहानी

अजय देवगन की फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि किस तरह पुलिस अधिकारी का एक क्रिमिनल माइंडेड़ बेटा, अजय देवगन की बेटी का चुपके से अश्लील वीडियो शूट कर लेता है और फिर उसे आपत्तिजनक काम करने के लिए ब्लैकमेल करता है. अजय की बेटी अपनी मां को सारा सच बता देती है और जब मां-बेटी इस लड़के को कनफ्रंट कर रही होती हैं तभी आनन-फानन में गलती इस लड़का का मर्डर हो जाता है. हालांकि, पहले पार्ट में विजय का परिवार गिरते-पड़ते, मार खाते हुए जेल जाने से बच जाता है लेकिन दूसरे पार्ट में उनके जेल जाने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 की रिलीज से पहले लीक हुआ फिल्म का ये वीडियो? Ajay Devgn ने कबूल किया गुनाह

Ajay Devgn-Akshaye Khanna का एनकाउंटर सीन

वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद ऑडिएंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यूज देने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- '#Drishyam2Review अजय देवगन शानदार साबित हुए हैं और अभिषेक पाठक ने सीक्वल फिल्म दृश्यम 2 से अपनी मास्टर क्लास सबके सामने रखी है. दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना और अजय देवगन के बीच एनकाउंटर सीन देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है'.

 

Drishyam 2 Review

'सबसे बड़े स्टार'

एक अन्य ने लिखा- 'दृश्यम 2 देखने के बाद मैं ये कह सकता हूं कि अजय देवगन इस देश के सबसे बड़े स्टार हैं. वो अब मासी भी हैं और क्लासी भी हैं लेकिन मुझे उनसे #ThankGod में नफरत हो गई थी जब उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं और परंपराओँ का मजाक उड़ाया था. अगर वो इन सबसे दूर रहते हैं तो वो मेरे सबसे पसंदीरा स्टार बने रहेंगे'.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 देखने वालों को Ajay Devgn दे रहे हैं 25% का डिस्काउंट, जानिए कैसे करें Ticket Booking

धमाकेदार Thriller Film

एक और यूजर ने दृश्यम को चार स्टार और बेहतरीन देते हुए लिखा- 'थ्रिलर जिसे दिमाग लगाकर बनाया गया है. मेकिंग खूबसूरत है और आपको विश्वास दिलाती है कि आप इस फिल्म के अंदर हैं और सबकुछ देख रहे हैं. बेशक इसमें हर किसी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. डायरेक्शन ने फिर दिल जीता है और आपका ध्यान खींचा है. जरूर देखने जाएं'.

दर्शक बोले- बेस्ट फिल्म

सिर्फ यही नहीं एक यूजर ने तो इसे बॉलीवुड की बेस्ट फिल्म घोषित कर दिया है. इस यूजर ने अपने ट्विटर पर फिल्म को रिव्यू देते हुए लिखा- 'मैंने अभी दृश्यम 2 देखी. यकीन कीजिए ये अब तक की बॉलीवुड की बेस्ट फिल्म है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement