Advertisement

Drishyam 2 के डायरेक्टर जल्द करने वाले हैं शादी, Vidyut Jammwal की हीरोइन को बनाएंगे लाइफ पार्टनर

Drishyam 2 डायरेक्टर Abhishek Pathak 9 फरवरी को Shivaleeka Oberoi के साथ शादी करने जा रहे हैं. कपल की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

Latest News
Drishyam 2 के डायरेक्टर जल्द करने वाले हैं शादी, Vidyut Jammwal की हीरोइन को बनाएंगे लाइफ पार्टनर

Drishyam 2 director Abhishek Pathak tie knot with Shivaleeka Oberoi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खुदा हाफिज के दोनों पार्ट (Khuda Hafiz) और ये साली आशिकी (Yeh Saali Aashiqui) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) जल्द शादी करने वाली हैं. एक्ट्रेस पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) के डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) के साथ सात फेरे लेंगी. उनकी शादी का जश्न 8 और 9 फरवरी को गोवा में होने वाला है. 

खबरों की मानें तो 2020 में आई फिल्म खुदा हाफिज को डायरेक्टर करते समय अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के बीच प्यार बढ़ा था. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हिंट दिया था कि दोनों इसी महीने शादी करने वाले हैं. शिवालिका ने अभिषेक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा, 'सितारों से भरा आकाश, स्टारफिश से भरा तट और वह मुझे देख रहा था.'

पिछले साल जुलाई में दोनों ने सगाई की थी. खास बात ये थी कि एक्ट्रेस के बर्थडे पर यानी 24 जुलाई को दोनों ने सगाई की थी. वहीं ईटाइम्स के अनुसार उनकी शादी काफी ग्रैंड होने जा रही है.  हालांकि अभिषेक और शिवालेका अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे.

ये भी पढ़ें: Drishyam 2 के जिस पुलिस अफसर से नफरत करने लगे दर्शक, रियल लाइफ में हैं क्यूट फैमिली मैन

अभिषेक पाठक की फिल्म दृश्यम 2 पिछले साल सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता नजर आए थे. यह फिल्म निशिकांत कामत की 2015 में आई फिल्म दृश्यम का सीक्वल थी. जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालेका ओबेरॉय ने वर्धन पुरी के साथ फिल्म ये साली आशिकी के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्हें खुदा हाफिज के दोनों किश्तों में देखा गया. अभिषेक पाठक खुदा हाफिज के निर्माता थे और वे इस फिल्म के सेट पर मिले थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement