Advertisement

Drishyam 2 Box Office: बेहद शॉकिंग है दृश्यम 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन, क्या वीकेंड पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

Drishyam 2 Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म को पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

Drishyam 2 Box Office: बेहद शॉकिंग है दृश्यम 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन, क्या वीकेंड पर टूटेंगे रिकॉर्ड?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) शुक्रवार को सिनेमाघरों में लग गई है. इसके साथ ही बड़े पर्दे पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. दृश्यम के पहले पार्ट को दर्शको का खूब प्यार मिला जिसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब जब दृश्यम 2 रिलीज हुई तो एक बार फिर दर्शकों ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया है. सोशल मीडिया पर दिए गए रिव्यूज में फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म के पहले दिन की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है, जो जबरदस्त है.

शानदार रहा ओपनिंग डे 
जिस तरह से 'दृश्यम 2' की एडवांस टिकट बुकिंग की गई थी, उसे देखकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ओपनिंग डे में फिल्म धमाल मचाने वाली है. हुआ भी कुछ ऐसा ही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 2 ने पहले ही दिन 15 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई कर ली है. 5 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए की. फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, उस लिहाज से दृश्यम 2 का पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहा है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 2: सेंसर बोर्ड ने बिना कैंची चलाए दी Ajay Devgn की फिल्म को मंजूरी, मिला U/A सर्टिफिकेट

वहीं, बात अगर आज यानी शनिवार की करें तो आज भी फैंस अबतक 7 करोड़ और 11 लाख रुपये की बुकिंग कर चुके हैं, इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दृश्यम 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 18 करोड़ के आसपास रह सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये जबरदस्त उछाल होगा. 

जमकर हो रही तारीफ
बात करें फिल्म को मिले रिव्यूज की तो विजय की कहानी एक बार फिर लोगों के दिल में उतरती नजर आई. सोशल मीडिया पर लोग दृश्यम 2 को उम्मीद से भी बहुत बेहतर बता रहे हैं. फिल्म को लेकर लोगों की राय इसे मस्टवॉच बना रही है. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के अलावा श्रिया सरन (Shriya Saran) और इशिता दत्ता (Ishita Dutta) भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. ये विजय सलगांवकर की कहानी है जो अपने परिवार को मर्डर आरोप में जेल जाने से बचाने के लिए जी-जान लगा देता है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 2 की रिलीज से पहले लीक हुआ फिल्म का ये वीडियो? Ajay Devgn ने कबूल किया गुनाह


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement