Advertisement

Dream Girl 2 Review: आयुष्मान खुराना ने लगा दी जान, अनन्या पांडे पड़ीं फीकी, रह गई ये कमी

आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.

Latest News
Dream Girl 2 Review: आयुष्मान खुराना ने लगा दी जान, अनन्या पांडे पड़ीं फीकी, रह गई ये कमी

Dream Girl 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हो गई है. फैंस को काफी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था. टीजर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चा में थी. फिल्म का निर्देश राज शांडिल्य ने किया है. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं और काफी दिनों से इसकी एडवांस बुकिंग जारी थी. फिल्म रिलीज के बाद से इसका क्रेज फैंस बीच देखने को मिल रहा है. फिल्म को लेकर लगातार लोग ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और फिल्म के बारे में अपनी राय पेश कर रहे हैं. आइये देखते हैं लोगों को कैसी लगी यह फिल्म.

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल पार्ट है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म उस दौरान भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इससे पहले वाली ड्रीम गर्ल में वह पूजा की आवाज निकाल कर लोगों को अपना दीवाना बनाते हुए नजर आते हैं. वहीं, इस पार्ट में सीन थोड़ा सा अलग है, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान लड़की के गेटअप में नजर आए हैं. फिल्म में पूजा की इस बार लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें आयुष्मान लड़की बन बुरी तरह से फंस जाते हैं.

ये भी पढ़ें-  Dream Girl 2 से 'मिस पूजा' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, Ayushmann Khurrana को पहचान नहीं पाएंगे आप

फिल्म को लोगो ने बताया मजेदार

फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा- ड्रीम गर्ल 2 एक फन और एंटरटेनिंग फिल्म है, जो आपको शुरुआत से लेकर आखिर तक हंसाएगी. फिल्म हंसाने वाले डायलॉग्स और हालातों से भरपूर है. आयुष्मान खुराना की फैंटास्टिक परफॉर्मेंस और अनन्या पांडे काफी खूबसूरत लगी हैं. वहीं, राज शांडिल्य को बेहतरीन डायरेक्शन के लिए पूरे नंबर.

फिल्म को दर्शकों ने दिए 4 स्टार

एक अन्य यूजर ने लिखा- आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर से पूजा के अवतार में लाइमलाइट लूट ली है. छोटी छोटी बारीकियों से लेकर कॉमेडी डायलॉग में सही नोट्स डालने तक, एक्टर फिल्म के हर फ्रेम में चमकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर आप इस हफ्ते के आखिर में एक मजेदार फिल्म की तलाश में हैं तो ड्रीम गर्ल 2 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है.  हां लेकिन ये पहले पार्ट जितना मजेदार नहीं है. वहीं, एक और यूजर ने इस मस्ट वॉच फिल्म बताया है और उसने 5 में से 4 स्टार दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2 में Ananya Panday की एंट्री पर Ayushmann Khurrana ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी लगने वाली बात

आदित्य ने भी देखी अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2

इसके साथ ही अनन्या पांडे के बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने मूवी थिएटर से बाहर निकलते हुए कहा कि फिल्म फर्स्ट क्लास है, जाओ देखो जाकर. 

वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म को फ्लॉप और बोरियत से भरी भी बताया है. एक यूजर ने लिखा- ड्रीम गर्ल2 की कहानी एक हफ्ते की है लेकिन साथ ही यह एंटरटेनिंग भी है. एक बार जरूर देखें.  2.75/5. गदर 2 और ओएमजी 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. वीकेंड में दर्शकों को इसका स्वाद चखते देखना दिलचस्प होगा.

इन कलाकारों ने ड्रीम गर्ल 2 को बनाया मजेदार

आपको बता दें कि आयुष्मान की इस फिल्म को अभी तक दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है. वहीं, फिल्म में आयुष्मान और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और अन्नू कपूर जैसे बड़े कलाकार हैं. इन सभी कलाकारों ने मिलकर फिल्म को और भी मजेदार बना दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement