Advertisement

Dream Girl 2 Postponed: 'पूजा' के दीदार के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, आगे बढ़ी ड्रीम गर्ल-2 की रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर नई डेट का खुलासा किया है.

Dream Girl 2 Postponed: 'पूजा' के दीदार के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, आगे बढ़ी ड्रीम गर्ल-2 की रिलीज डेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2019 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) को दर्शकों का खूब प्यार मिला. यही वजह है कि फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा हुई तो नेटिजन्स की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल-2' (Dream Girl 2) का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है.  हालांकि, अभी 'पूजा' के दीदार के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज पोस्टपॉन कर दी गई है. फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. हालांकि, अब इस डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. मामले को लेकर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. अपने इस पोस्ट में 'पूजा' ने आशिकों की दिलों के धड़कनों को बढ़ाते हुए कहा, 'मेरे प्रिय आशिक, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग-रिंग होगा. अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार और समूचीदार होनी चाहिए ना? तो करो थोड़ा और इंतजार और भेजते रहो अपना ढेर सारा प्यार. अब 7 को साथ में नहीं, पूजा की किस ऑन अगस्त 25.'

यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर Pathaan और पूजा के रोमांस पर दिल हारे फैंस, Dream Girl 2 का ये टीजर है बेहद मजेदार

यहां देखें आयुष्मान खुराना का पोस्ट-

 

 

यानी 'ड्रीम गर्ल 2' अब 7 जुलाई की जगह 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस देरी की वजह कथित तौर पर फिल्म के वीएफएक्स वर्क को बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल' की सक्सेस के बाद मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि फिल्म के वीएफएक्स पर एक बार फिर से काम करने की बात सामने आ रही है. 

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan ने क्या वाकई शराब पीकर बनाया Video? लोग बोले-  Ayushmann Khurrana ने कैमरे से बचाई नजर

बता दें कि एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'ड्रीम गर्ल-2' में आयुष्मान खुराना पहली बार अनन्या पांडे (Ananya Panday) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, विजयराज,,मनोज जोशी और राजपाल यादव सहित कई फेमस एक्टर्स अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाते हुए नजर आने वाले हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement