Advertisement

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: Gadar 2 के तूफान के बीच चला Ayushmann Khurrana जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है.

Latest News
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: Gadar 2 के तूफान के बीच चला Ayushmann Khurrana जादू, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Dream Girl 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) सिनेमाघरों में 25 अगस्त को  रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में आयुष्मान पूजा बने हुए नजर आए हैं. पूजा के अपने इस किरदार से आयुष्मान ने थिएटर्स में सभी को जमकर हंसाया है. फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइये जानते हैं कि गदर 2(Gadar 2) के क्रेज के बीच ड्रीम गर्ल अपने पहले दिन कितना कलेक्शन कर पाई है.

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की एंटरटेनिंग कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2, ड्रीम गर्ल का सीक्वल पार्ट है. इससे पहले वाली फिल्म में आयुष्मान पूजा की आवाज निकाल कर लोगों से बात किया करते थे. फिल्म का ये अलग कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आया था. वहीं, इस बार ड्रीम गर्ल 2 में उनकी लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बीच फिल्म ने अपने पहले दिन 9.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2 Review: आयुष्मान खुराना ने लगा दी जान, अनन्या पांडे पड़ीं फीकी, रह गई ये कमी

पहले दिन फिल्म ने किया अच्छा कलेक्शन

ड्रीम गर्ल 2 की गदर 2 के क्रेज के बीच एक अच्छी शुरुआत हुई है. वहीं, फिल्म को वीकेंड पर भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है. जिस प्रकार से बॉक्स ऑफिस पर लगातार सनी देओल की बीते 15 दिनों से जादू चल रहा था, उस हिसाब से देखा जाए तो ड्रीम गर्ल 2 ने अच्छी कमाई कमाई की है.

ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ Dream Girl 2 का नया पोस्टर, पूजा बन Ayushmann Khurrana ने चलाया जादू

पूजा बन आयुष्मान ने बनाया दीवाना

वहीं, फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, अन्नू कपूर जैसे कलाकार हैं. फिल्म में इन सभी बड़े स्टार्स ने अच्छी कॉमेडी का तड़का लगाया है. आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर से पूजा बनकर लोगों का दिल जीत लिया है. इस बार आयुष्मान पूजा की सिर्फ आवाज निकालते हुए ही नहीं, बल्कि पूजा के अवतार में नजर आए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement