Advertisement

रिलीज हुआ Dono का ट्रेलर, दिखी Rajveer Deol और Paloma Dhillon की शानदार केमिस्ट्री

सनी देओल(Sunny Deol) के छोटे बेटे राजवीर देओल(Rajveer Deol) और पूनम ढिल्लों(Poonam Dhillon) की बेटी पलोमा ढिल्लों(Paloma Dhillon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दोनों(Dono) का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Latest News
रिलीज हुआ Dono का ट्रेलर, दिखी Rajveer Deol और Paloma Dhillon की शानदार केमिस्ट्री

Dono 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल(Sunny Deol) के छोटे बेटे राजवीर देओल(Rajveer Deol) और पूनम ढिल्लों(Poonam Dhillon) की बेटी पलोमा ढिल्लों(Paloma Dhillon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दोनों(Dono) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के जरिए पलोमा और राजवीर बॉलीवुड में अपने डेब्यू कर रहे हैं.  यह फिल्म अगले महीने 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दोनों कलाकार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार की गई है. फिल्म का ट्रेलर काफी प्रोमिसिंग लग रहा है.

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि देव(राजवीर) को पता चलता है कि उसकी बेस्टफ्रेंड अलीना शादी कर रही है. राजवीर की मां उसे कहती है कि जिंदगी भर उसी प्लेटफॉर्म पर अटके रहोगे, नया चैप्टर तभी शुरू होता है जब पन्ना पलटोगे. इसी दौरान दिखाया जाता है कि अलीना देव को कहती है कि अगर तू शादी में नहीं आय़ा तो मैं तुझे मार डालूंगी. इसके बाद राजवीर अलीना की शादी में पहुंच जाता है, जहां पर उसकी मुलाकात मेघना यानी पलोमा से होती है. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में Taarak Mehta के इस बड़े एक्टर की एंट्री, नाम जानकर TMKOC के मेकर्स को लगेगा झटका?

कुछ ऐसे होगी राजवीर पलोमा की दोस्ती

इस दौरान दोनों की दोस्ती है और वहीं, देव अकेले में खुद से बातें कर रहा होता है कि मैं उस लड़की की शादी में आया हूं जिसे मैं दस साल से चाहता था और ये सारी बाते मेघना सुन लेती है. जिससे वह हैरान हो जाती है. इसके बाद दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो जाती है. इस दौरान मेघना देव से अलीन की स्टोरी बताने को कहती है. दोनों कहते हैं कि काश की कोई रीस्टार्ट बटन होता. जिससे सारी चीजें फिर शुरू कर सकते. इस दौरान दो टूटे दिल एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं जिसका उन्हें एहसास नहीं हो पाता है. 

ये भी पढ़ें- बेटे से तलाक के बाद Nagarjun को आई Samantha Ruth Prabhu की याद? इस शख्स से पूछा हाल

फैंस को पसंद आया दोनों का ट्रेलर

वहीं, इस ट्रेलर को लोगों का काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. लोगों को ट्रेलर और राजवीर पलोमा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. एक यूजर ने लिखा- ट्रेलर काफी शानदार है. काफी फ्रेश और वंडरफुल है. वहीं, अन्य ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि एक और खूबसूरत स्टोरी आ रही है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- वाह अमेजिंग ट्रेलर राजवीर और पालोमा बहुत अच्छे है, बहुत सुंदर.

दोनों एक रोमांटिक लव स्टोरी

बता दें कि यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है. फिल्म का डायरेक्शन अविनाश बड़जात्या ने किया है. फिल्म में राजवीर और पलोमा के अलावा लीड रोल में नजर आने वाले हैं. दोनों की यह पहली फिल्म है, जिससे उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement