Advertisement

Don 3 Teaser: अब Ranveer Singh को ढूंढेगी 11 मुल्कों की पुलिस, सामने आया एक्टर का पहला धांसू लुक

Don 3 का पहला धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस बार Ranveer Singh नए डॉन बने हैं. आप भी देखें धांसू वीडियो.

Latest News
Don 3 Teaser: अब Ranveer Singh को ढूंढेगी 11 मुल्कों की पुलिस, सामने आया एक्टर का पहला धांसू लुक

Don 3 teaser

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन' फ्रेंचाइजी शानदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है. पिछले दोनों पार्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने लीड रोल निभाया था. इस बार, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 'डॉन 3' (Don 3) में नए डॉन के रूप में नजर आएंगे. फिल्म से उनका पहला धांसू लुक सामने आ गया है. देखें पूरा वीडियो. 

फरहान अख्तर ने हाल ही में डॉन 3 का ऐलान किया था. उन्होंने 1978 में आई 'डॉन' के लिए अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहा था और 2006 की 'डॉन' के लिए शाहरुख खान की तारीफें की थीं. उन्होंने अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए नए डॉन की हिंट दी थी. अब इस नए टीजर ने सस्पेंस पर से पर्दा हटा दिया है. इस बार रणवीर सिंह डॉन के रोल को निभाने वाले हैं.

टीजर में रणवीर सिंह की धमाकेदार झलक देखने को मिली है. वॉयसओवर में एक्टर कहते हैं 'शेर जो सो रहा है वो जगेगा कब, पूछते हैं ये सब. उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को. क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी फिर दिखाने को. मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है तुम तो हो जानते, जो मेरा नाम है. 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे पर, पकड़ पाया है मुझको कौन.'

आखिरकार रणवीर सिंह का चेहरा देखने को मिल गया है. वो आखिरी में कहते हैं 'मैं हूं डॉन'. ये टीजर अब तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें. 

ये भी पढ़ें: Don 3: Shah Rukh Khan नहीं तो कौन होगा नया डॉन, इन 6 सुपरस्टार्स के बीच तगड़ी टक्कर

कुछ समय पहले भी 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह का नाम जबरदस्त सुर्खियों में रहा. उन्हें देखने के लिए फैंस तो बेताब थे पर कई लोगों को ये रास नहीं आया था. रणवीर सिंह के बर्थडे पर यानी 6 जुलाई को डॉन 3 का अनाउंसमेंट होने वाला था पर ऐसा नहीं हो पाया था.

'डॉन 3' का डायरेक्शन फरहान अख्तर करते नजर आएंगे. वो इससे पहले वाली दोनों फ्रेंचाइजी का भी डायरेक्शन कर चुके हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म 2025 को रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement