Advertisement

Don 3 से Shah Rukh Khan की छुट्टी, अब इस सुपरस्टार को ढूंढ़ेगी 11 मुल्कों की पुलिस?

Don 3 में Shah Rukh Khan नजर आने वाले थे लेकिन अब वो फिल्म से बाहर हो गए हैं और नए एक्टर की एंट्री भी हो गई है.

Don 3 से Shah Rukh Khan की छुट्टी, अब इस सुपरस्टार को ढूंढ़ेगी 11 मुल्कों की पुलिस?

Shah Rukh Khan शाहरुख खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज को लिए तैयार हैं. इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म यानी 'डॉन 3' (Don 3) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म में डॉन बनकर शाहरुख खान ने फैंस को खूब इंप्रेस किया लेकिन अब आने वाली फिल्म से वो बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने एक बड़े सुपरस्टार का नाम फाइनल कर लिया है. इस एक्टर का नाम भी सामने आ चुका है.

'डॉन 3' को लेकर तैयारी जोरों पर है, प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी ने फिल्म का ऐलान कर दिया है और फरहान अख्तर इसकी कहानी लिख रहे हैं. इस बीच खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. अब शाहरुख खान ने इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें इस लेवल पर पहुंचा दी हैं कि मेकर्स उसी तरह से एक्टर की भी तलाश कर रहे हैं. हाल ही में मिड की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म के लिए अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम फाइनल कर लिया गया है. यानी अब रणवीर सिंह का नया अवतार देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- 'मैं पिता के रूप में भीख मांगता हूं, उसे जेल में मत रहने दो' शाहरुख खान ने समीर वानखेड़े से कही थी ये बात

बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने प्रमोशनल वीडियो भी शेयर कर दिया है. इस प्रोमो वीडियो के साथ डॉन का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. बता दें कि ऑरिजनल 'डॉन' फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी, इसका सीक्वल 2011 में आया था जिसमें शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं. इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. ये पूरी फ्रेंचाइजी फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में आई 'डॉन' से इंस्पायर्ड है.

ये भी पढ़ें- Pathaan बनाने में खर्च हुए करोड़ों, होश उड़ा देगी Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की फीस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement