Advertisement

Don 3 में Ranveer Singh की एंट्री को लेकर मच गया था बवाल, कास्टिंग को लेकर अब Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी

Don 3 का टीजर रिलीज होते ही जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है. इस बार Ranveer Singh नए डॉन बने हैं जो कि कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. अब Farhan Akhtar ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Latest News
Don 3 में Ranveer Singh की एंट्री को लेकर मच गया था बवाल, कास्टिंग को लेकर अब Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी

Farhan Akhtar on Ranveer Singh replacing Shah Rukh Khan in Don 3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन' फ्रेंचाइजी शानदार वापसी करने वाली है. बीते दिनों 'डॉन 3' (Don 3) का धांसू टीजर सामने आया था जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखा पर नए डॉन को देखकर कई लोग खफा हो गए हैं. इस बार फरहान की फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नहीं बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डॉन बनने वाले हैं. फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है. इसी के बाद से फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस मामले पर अब खुद फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है. 

हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में फरहान अख्तर ने रणवीर को नए डॉन के रूप में कास्ट करने को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि कैसे रणवीर सिंह डॉन 3 में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जगह लेने को लेकर भी एक्साइटेड थे. फरहान ने कहा 'मैं वास्तव में इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. मेरा मतलब है कि रणवीर अद्भुत हैं. वो इस रोल के लिए महान हैं. जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, वह भी वास्तव में उत्साहित और वास्तव में घबराया हुआ है, इस बात को लेकर कि आप अपने सामने कुछ बड़े पद भर रहे हैं लेकिन जब शाहरुख ने ऐसा किया तो हम उसी भावनात्मक प्रक्रिया से गुजरे और सभी ने कहा, 'हे भगवान, आप मिस्टर बच्चन की जगह कैसे ले सकते हैं?'

ये भी पढ़ें: Don 3 पर भड़के फैंस को Ranveer Singh ने चतुराई से दिया जवाब, ये पोस्ट देखकर बदलेगा जनता का मूड?

फरहान ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा 'वो (Ranveer Singh) बहुत अच्छा काम करने जा रहा है. मुझे लगता है कि ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब मेरी ज्यादा है कि स्क्रिप्ट और फिल्म मेरी कल्पना के अनुसार काम करे.' इसके साथ ही फिल्म निर्माता ने फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के बारे में नई जानकारी का खुलासा किया और बताया कि ये जनवरी 2025 को रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Don 3 Teaser: अब Ranveer Singh को ढूंढेगी 11 मुल्कों की पुलिस, सामने आया एक्टर का पहला धांसू लुक

बता दें कि डॉन 3 इस समय बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सीक्वल में से एक है. हाल ही में फिल्म के ऐलान के साथ इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया था. अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह तीसरे डॉन होने वाले हैं. उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच थी. इंटरनेट पर कुछ लोगों को ये नया डॉन पसंद आया तो कुछ ने इसे खारिज कर दिया. हालांकि इसके बाद रणवीर ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से सपोर्ट मांगा था. 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement