Advertisement

Don 3 के लिए Ranveer Singh नहीं थे फर्स्ट चॉइस, फरहान अख्तर इस सुपरस्टार को करना चाहते थे कास्ट

Farhan Akhtar की फिल्म Don 3 में Ranveer Singh नजर आने वाले हैं. हालांकि अब खबरें सामने आई हैं कि Shah Rukh Khan के बाद मेकर्स इस सुपरस्टार को कास्ट करना चाहते थे. यहां जानें कौन है वो एक्टर.

Latest News
Don 3 के लिए Ranveer Singh नहीं थे फर्स्ट चॉइस, फरहान अख्तर इस सुपरस्टार को करना चाहते थे कास्ट

Farhan Akhtar on Ranveer Singh replacing Shah Rukh Khan in Don 3

Add DNA as a Preferred Source

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर पिछले साल काफी बज देखने को मिला था. इस फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में डॉन के रोल में रणवीर सिंह (Ranveer Singh in Don 3) को देख जहां उनके फैंस काफी खुश हैं वहीं कई लोगों को ये रास नहीं आया. इसको लेकर रणवीर काफी ट्रोल भी हुए थे. लोगों का कहना था कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जगह लेना आसान नहीं है. हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि डॉन के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणवीर सिंह नहीं थे, बल्कि फरहान एनिमल स्टार रणबीर कपूर (Animal star Ranbir Kapoor) को कास्ट करना चाहते थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को डॉन के लिए कास्ट करने से पहले फरहान अख्तर ने किसी और एक्टर से संपर्क किया था. टाइम्स नाउ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख के डॉन 3 की स्क्रिप्ट को अस्वीकार करने के बाद फरहान ने एनिमल स्टार रणबीर कपूर को ये रोल ऑफर किया था. 

खबरों की मानें तो शाहरुख डॉन 3 की स्क्रिप्ट से सहमत नहीं थे, इसलिए उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था. शाहरुख के इनकार के बाद फरहान एक्टर रणबीर के पास गए, लेकिन उन्होंने भी यह रोल ठुकरा दिया. आखिरकार फिल्म रणवीर की झोली में जा गिरी.

ये भी पढ़ें: Don 3: Shah Rukh Khan नहीं तो कौन होगा नया डॉन, इन 6 सुपरस्टार्स के बीच तगड़ी टक्कर

बता दें कि पहले 'डॉन' फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी जिसमें किंग खान डॉन बने थे. इसका सीक्वल 2011 में आया था जिसमें फिर से शाहरुख खान नजर आए. उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थीं. इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. ये पूरी फ्रेंचाइजी फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में आई 'डॉन' से इंस्पायर्ड है.

ये भी पढ़ें: Don 3 पर भड़के फैंस को Ranveer Singh ने चतुराई से दिया जवाब, ये पोस्ट देखकर बदलेगा जनता का मूड?

Don 3 के teaser ने मचाया था धमाल

साल 2023 में फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का धांसू टीजर सामने आया था जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखे. हालांकि कई लोग नए डॉन को देखकर खफा भी हो गए थे. फिल्म से रणवीर सिंह का पहला लुक काफी वायरल हुआ था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement