Advertisement

Disha Patani के प्यार में दीवाने हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड, हाथ पर बनवा लिया एक्ट्रेस के फेस का टैटू

Tiger Shroff से कथित तौर पर ब्रेकअप के बाद Disha Patani की लाइफ में Aleksander Alex की एंट्री हुई थी. दोनों को कई बार साथ में देखा गया है. वहीं अब अलेक्जेंडर ने एक्ट्रेस के फेस का टैटू भी बनवा लिया है.

Disha Patani के प्यार में दीवाने हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड, हाथ पर बनवा लिया एक्ट्रेस के फेस का टैटू

Disha Patani and her rumoured boyfriend Aleksander Alex

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) आए दिन अपनी हॉट फोटोज या डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रहती है. काफी समय तक उनका नाम टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ जुड़ा रहा था पर खबरें थीं कि पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया. कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर (Disha Patani rumored boyfriend) के साथ नजर आने लगीं. दोनों कई मौकों पर साथ दिखे पर अब तक उन्होंने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है. वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्डेंडर (Aleksandar Alex) ने अपने हाथ पर एक्ट्रेस के फेस का बड़ा सा टैटू बनवा लिया है.

हाल ही में दिशा पाटनी और उनके कथित बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स को एक साथ मस्ती करते देखा गया. इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसी क्लिप में लोगों की नजर दिशा के फेस से मिलता-जुलता एक टैटू पर गई जो बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के हाथ पर बना हुआ है. इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी दिशा पटानी और अलेक्जेंडर के साथ दिखीं. 

वायरल हो रहे वीडियो में फैन्स को अलेक्जेंडर की बांह पर दिशा जैसा चेहरा नजर आया और एक बार फिर अटकलें शुरू हो गईं कि क्या दिशा और अलेक्जेंडर डेटिंग कर रहे हैं या सिर्फ दोस्त हैं. हालांकि इस वीडियो पर किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है पर फैंस तो यकीन हो गया है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Disha Patani ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, एक्ट्रेस का हॉट लुक देख फिदा हुए फैंस 

दिशा पाटनी अक्सर अलेक्जेंडर के साथ नजर आ जाती हैं. बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के साथ वीडियो और फोटो शेयर किया था समें दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों डिनर पर साथ में नजर आए थे. व्हाइट ड्रेस में उन्हें कपल बाइव्स के साथ देखा गया था.

ये भी पढ़ें: बारिश में भीगती Disha Patani का सिजलिंग वीडियो वायरल, लाखों फैंस हुए दिवाने

पिछले काफी समय से दोनों डेटिंग को लेकर खबरों में बने हुए हैं. कपल अक्सर लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं. टाइगर संग ब्रेकअप की न्यूज सामने आने के बाद से ही दिशा, एलेक्जेंडर संग लगभग हर इवेंट में नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें साथ देखकर उनके रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाते रहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement