Advertisement

Disha Patani ने Ambani की पार्टी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, हुईं ट्रोल, लोग बोले 'साड़ी को भी बिकिनी की तरह पहनती है'

NMACC इवेंट से Disha Patani की कई वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस के लुक को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं फैंस तारीफ कर रहे हैं.

Disha Patani ने Ambani की पार्टी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, हुईं ट्रोल, लोग बोले 'साड़ी को भी बिकिनी की तरह पहनती है'

Disha Patani दिशा पाटनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) आए दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस एक ऐसे हॉट अवतार में नजर आईं जिसे लेकर वो ट्रोल हो गईं. हाल ही में एनएमएसीसी के उद्घाटन (NMACC) के दूसरे दिन दिशा पाटनी को शिमरी साड़ी के साथ रिवीलिंग ब्लाउज में देखा गया. लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आया. हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी उनके फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया. दिशा की ये तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं दिशा पटानी की हालिया तस्वीरों पर.

NMACC इवेंट से दिशा पटानी के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें दिशा को उनके हॉट और सेक्सी लुक के लिए काफी तारीफें मिलीं लेकिन कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड लुक रास नहीं आया. लाइट कलर की शिमरी साड़ी में दिशा अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. उन्होंने एक ट्यूब ब्लाउज को चुना जो काफी सिजलिंग लग रहा था. 

ये भी पढ़ें: Disha Patani का हॉट लुक देख लोगों को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद, बोले 'Tiger Shroff के बिना जीना सीख लिया क्या?'

दिशा पटानी ने अपने लुक को खुले बालों और लंबी सी इयरिंग के साथ पूरा किया. कई लोगों ने उनका ये लुक देख उन्हें पार्टी में आईं हॉलीवुड सेलेब जेंडाया और गीगी हदीद से कुछ सीखने की राय दे डाली. लोगों का कहना है कि वो विदेशी सितारे होकर भी भारतीय ड्रेस को अच्छे से कैरी कर रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Disha Patani डीप नेक आउटफिट में कर रही हैं बोल्डनेस की सारी हदें पार, आपने देखा क्या?

दिशा को बॉलीवुड की सेक्सी डीवा कहा जाता है. वो आए दिन अपने बोल्ड फोटोशूट से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं. उनके हर लुक को देख फैंस दिल हार बैठते हैं. वहीं स्टाइल की बात करें तो दिशा बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. वो ज्यादातर अपने हॉट आउटफिट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement