Advertisement

Disha Patani: अवॉर्ड शो में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची दिशा पटानी, कई बार हुईं Oops Moment का शिकार

दिशा पटानी (Disha Patani) का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ड्रेस के चलते कुछ अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं.

Disha Patani: अवॉर्ड शो में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची दिशा पटानी, कई बार हुईं Oops Moment का शिकार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते शुक्रवार की शाम मुंबई में स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स 2023 का आयोजन हुआ. इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की कई चर्चित हसीनाएं अपने ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची थीं. इन्हीं में एक थीं दिशा पटानी (Disha Patani). गौरतलब है कि दिशा अपनी फिल्मों से ज्यादा लुक्स को लेकर सु्र्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस हर बार एक से बढ़कर एक बोल्ड अवतार से फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आ जाती हैं. स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स में भी दिशा कुछ इसी अंदाज में पहुंची थीं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस कुछ अनकंफर्टेबल भी नजर आईं. 

क्या है पूरा मामला?
अवार्ड शो में दिशा थाई-हाई स्लिट आउटफिट पहनकर पहुंची थीं. ओपन हेयर और स्मोकी आई मेकअप ने एक्ट्रेस के लुक में और चार चांद लगा दिए. हालांकि, फिर अपनी ड्रेस के चलते एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार होती भी नजर आईं. इससे जुड़ा एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अदाकारा कभी अपने हाथों से ड्रेस के कट को छिपाती तो कभी उसे पकड़कर चलती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- Disha Patani ने अंबानी की पार्टी में साड़ी के साथ पहना रिवीलिंग ब्लाउज, हो गईं ट्रोल

यहां देखें वीडियो-

 

 

इधर, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दिशा पटानी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे कपड़ों को क्यों पहनना जिसमें ठीक मसहूस ना कर सको.' तो दूसरे ने लिखा, 'उनके चेहरे से ही साफ दिख रहा है कि वो कितनी ज्यादा अनकंफर्टेबल हैं.' तीसरे ने लिखा, 'हर बार ऐसे कपड़े पहनती है और फिर परेशान होने का नाटक भी करती है.' इसी तरह कई यूजर्स ने अदाकारा की ड्रेस को ना पसंद करते हुए रिएक्ट किया है.

यह भी पढ़ें- Mouni Roy को बिकिनी में देख Disha Patani भी बोलीं 'So Hot', क्या आपने देखा एक्ट्रेस का बोल्ड शूट

दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था. अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और राशी खन्ना के साथ दिखाई देंगी. इसके अलावा, उनके पास 'प्रोजेक्ट के' और पाइपलाइन में एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement