Advertisement

Disha Patani खुद को स्क्रीन पर देखते ही बंद कर लेती हैं अपनी आंखें, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Disha Patani बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कुछ हिट फिल्मों में काम किया है पर इन दिनों वो अपकमिंग फिल्म 'Ek Villain Return' के प्रमोशन में लगी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक स्टेटमेंट भी काफी वायरल हो रहा है.

Latest News
Disha Patani खुद को स्क्रीन पर देखते ही बंद कर लेती हैं अपनी आंखें, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Disha Patani दिशा पाटनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Return) के प्रमोशन में लगी हुई हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो अक्सर अपने लुक को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके सभी लुक तेजी से वायरल हो जाते हैं. हालांकि इस बार उनका लुक नहीं बल्कि उनकी कही एक बात काफी ज्यादा सुर्खियों में है. एक्ट्रेस ने खुद को लेकर ऐसी बात कह दी है जिसे एक एक्ट्रेस के मुंह से सुनना शायद किसी को भी अजीब लगे.  

दिश पाटनी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने बोल्ड लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं. इस बार उन्होंने खुद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि सुनने वाले हैरान रह गए हैं. दिशा ने कहा है कि हर बार जब वो अपनी फिल्में देख रही होती हैं तो वो बस अपनी आंखें बंद लेती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माना है कि वो खुद को परदे पर देखने से 'नफरत' करती हैं. 

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान दिशा से पूछा गया कि वो हर मायने में परफेक्ट हैं तो एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब में कहा कि वो लगभग हर बार जब भी खुद को स्क्रीन पर देखती हैं, बस अपनी आंखें बंद कर लेती हैं. इसके पीछे का कारण दिशा को लगता है कि उन्हें इसमें कुछ भी पसंद नहीं आता है. 

दिशा पटानी की अगली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे. इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement