Advertisement

The Dirty Picture के सीक्वल में नहीं नजर आएंगी Vidya Balan, इन एक्ट्रेस पर लग सकती है मुहर

साल 2011 में आई फिल्म The Dirty Picture उस समय की काफी बोल्ड फिल्म में से एक थी. फिल्म में Vidya Balan ने साउथ फिल्म की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं Silk Smita का किरदार निभाया था. फिल्म को और विद्या बालन को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

Latest News
The Dirty Picture के सीक्वल में नहीं नजर आएंगी Vidya Balan, इन एक्ट्रेस पर लग सकती है मुहर

Vidya Balan विद्या बालन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'द डर्टी पिक्चर' (The Dirty Picture) को भला कौन भूल सकता है. फिल्म में विद्या ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता (Silk Smita) का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर भी लीड रोल में नजर आए थे. अब इस फिल्म के सीक्वल यानी कि The Dirty Picture 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हालांकि इस फिल्म में इस बार विद्या बालन नहीं नजर आने वाली हैं. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्टस की मानें तो बॉलीवुड की सबसे बोल्ड कमर्शियल फिल्म मानी जाने वाली द डर्टी पिक्टर फिल्म का सीक्वल बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित थी पर कहा जा रहा है कि द डर्टी पिक्चर 2 में एक पूरी तरह से अलग कहानी और एक्टर्स नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सनोन या तापसी पन्नू को फिल्म में लीड रोल के लिए चुना जा सकता है पर फिल्म में विद्या बालन नजर नहीं आने वाली हैं. 

ये भी पढ़ें: South Cinema जीत चुकी हैं Vidya Balan की बहन, बोल्डनेस देखकर होश उड़ जाएंगे

पीपिंग मून की हालिया रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया है, 'एकता कपूर लंबे समय से द डर्टी पिक्चर के सीक्वल की योजना बना रही हैं. मनमर्जियां, हसीन दिलरुबा, जजमेंटल है क्या और रश्मि रॉकेट जैसी फिल्मों की राइचर कनिका ढिल्लों को इस फिल्म की कहानी लिखने की जिम्मेदारी दी गई है. साल के अंत तक इसे खत्म करने की उम्मीद है. एकता कपूर और बालाजी मोशन पिक्चर्स की उनकी टीम इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है. इसे 2023 की पहली तिमाही में लाने की योजना है. ये भी कहा गया है कि पहले पार्ट के राइटर भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.'

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu को भारी पड़ा Paparazzi को 'तमीज' सिखाना, हाथ जोड़कर बोलीं- मैं ही गलत हूं!

वहीं सोर्स ने ये भी बताया है कि तापसी पन्नू और कृति सनोन सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हैं. खबर आई थी कि एकता कंगना रनौत को कास्ट करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि वो अपनी छवि को बिगाड़ना नहीं चाहती थीं. हालांकि तापसी, कृति और अन्य ने फिल्म के लिए उत्सुकता दिखाई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement