बॉलीवुड
धूम जैसी धांसू फ्रेंचाइजी फिल्म के डायरेक्टर Sanjay Gadhvi का निधन हो गया है. हार्ट अटैक के कारण उनकी जान चली गई है. उनके निधन से इंडस्ट्री सदमे में है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है. मशहूर डायरेक्टर संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi passed away) का निधन हो गया है. महज 57 साल की उम्र में संजय ने दुनिया को अलविदा कहा. मिली जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक (Sanjay Gadhvi heart attack) से उनका निधान हो गया है. संजय धूम और धूम 2 (Dhoom franchise) जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी मौत से कई सेलेब्स को गहरा सदमा लगा है.
खबरों की मानें तो संजय गढ़वी रविवार को लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक करने निकले थे. उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया. इसके बाद तुरंत उन्हें कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार 20 नवंबर को सुबह 10:30 ओशिवारा क्रिमेटोरियम में किया जाएगा. संजय के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
एक्टर ऋतिक रोशन ने पोस्ट शेयर कर संजय को याद किया है. ऋतिक धूम 1 में निगेटिव रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने आर्यन नाम के विलेन का रोल निभाया था. एक्टर ने ट्वीट कर लिखा 'मेरे प्यारे दोस्त संजय गढ़वी के निधन से बहुत दुखी हूं. मैं उन पलों के लिए हमेशा आभारी हूं. उन्होंने मेरे अंदर के आर्यन को बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उसके बिना यह नहीं हो सकता था. मेरे दोस्त, तुम्हें शान्ति मिले. आपको याद किया जाएगा.'
Deeply saddened by the loss of my dear friend Sanjay Gadhvi. Forever grateful for the moments we shared. He was instrumental in bringing out the Aryan in me. Couldn’t have done it without him. Rest in peace my friend. You will be missed. 💔
— Hrithik Roshan (@iHrithik) November 19, 2023
कई बाकी स्टार्स ने भी संजय को लेकर पोस्ट शेयर किया है. वाईआरएफ, अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु से लेकर कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं साझा की हैं और उन्हें याद किया है.
ये भी पढ़ें: साउथ इंडस्ट्री को लगा झटका, फेमस कॉमेडियन चंद्र मोहन का हुआ निधन, पीएम मोदी से लेकर सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Remember the times I spent with you on the film closest to my heart #Dhoom. May the angels always ride with you. Rest in peace Sanjay Gadhvi 🙏 pic.twitter.com/3pLXyhULLT
— John Abraham (@TheJohnAbraham) November 19, 2023
So long Sanjay 🙏
— Boman Irani (@bomanirani) November 19, 2023
Hard to process this sudden and shocking loss. Always kind, always smiling and and so very talented.
Deepest condolences to the family. #SanjayGadhvi 🙏🙏🙏🙏🙏
The magic he created on screen will be cherished forever. May his soul rest in peace. #SanjayGadhvi pic.twitter.com/1wstfQZpFO
— Yash Raj Films (@yrf) November 19, 2023
I took this photo of Sanjay whilst we were filming the climax of Dhoom 2 in South Africa. We made 2 films together - Dhoom and Dhoom 2. Sanju, when I spoke to you last week and we were reminiscing about our shoots and memories I would never have imagined even in my craziest… pic.twitter.com/zHvoy3FVVl
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) November 19, 2023
उनके परिवार में पत्नी जीना और दो बेटियां हैं. संजय की बेटी सजीना ने पीटीआई को बताया 'आज सुबह 9.30 बजे उनका घर पर निधन हो गया. हमें यकीन नहीं है कि ये क्या है, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना है कि ये दिल का दौरा था. वो अस्वस्थ नहीं थे, वो पूरी तरह से स्वस्थ थे.'
ये भी पढ़ें: नहीं रहे Harry Potter के सबसे बड़े जादूगर 'डंबलडोर' Michael Gambon, इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे लंबी जंग
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनाने वाले थे फिल्म
बता दें कि संजय श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर फिल्म बनाने जा रहे थे. उन्होंने इसे अनाउंस भी कर दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.