Advertisement

मीठी नदी स्कैम में बुरे फंसे Dino Morea, Housefull 5 रिलीज के बीच एक्टर के घर ED ने की छापेमारी

मीठी नदी मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए ईडी ने 15 स्थानों पर छापेमारे में की है, जिसमें एक्टर डीनो मोरिया का बांद्रा स्थित घर भी शामिल है. यह छापेमारी 6 जून शुक्रवार की सुबह 8 बजे की गई है.

Latest News
मीठी नदी स्कैम में बुरे फंसे Dino Morea, Housefull 5 रिलीज के बीच एक्टर के घर ED ने की छापेमारी

Dino Morea

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया (Dino Morea) बीते काफी दिनों से मीठी नदी घोटाले (Mithi River Scam) के कारण चर्चा में चल रहे हैं. उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग में सामने आया है. इस बीच ईडी ने 15 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें एक्टर का बांद्रा स्थित घर भी शामिल है. यह छापेमारी 6 जून शुक्रवार की सुबह 8 बजे की गई है.

डीनो मोरिया से 65 करोड़ के मीठी नदी सफाई स्कैम मामले में मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफिस विंग(EOW) ने दो बार पूछताछ की है. ईडी सुबह 8 बजे बांद्रा स्थित घर पर कुछ कागजात लेकर पहुंची है.

बता दें कि बीते दिनों भी एक्टर को मुंबई पुलिस ने अपने ईओडब्ल्यू ऑफिस में बुलाया था. एक्टर से यह पूछताछ मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी से संबंध होने के कारण हुई. स्कैम के मुख्य आरोपी केतन कदम ने एक्टर डीनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से कई बार बात की है. जिसके बाद आज एक्टर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था.

बता दें कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मीठी नदी घोटाले में 15 स्थाने पर छापेमारी की है. इसमें केरल से लेकर कोच्चि तक की जगह शामिल हैं. 

इस फिल्म में नजर आए हैं डीनो मोरिया

काम को लेकर बात करें तो डीनो मोरिया हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएं हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जो कि एक कॉमेडी ड्रामा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement