बॉलीवुड
मीठी नदी सफाई घोटाले के मामले में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) से पूछताछ की जाएगी. जिसके लेकर एक्टर मुंबई पुलिस के EOW ऑफिस पहुंचे हैं.
Dino Morea: मीठी नदी सफाई घोटाले के मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. इस मामले में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) का नाम सामने आया है और उनसे इसको लेकर पूछताछ की जाएगी. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक्टर 11 बजे मामले में अपना बयान दर्ज कराने के मुंबई पुलिस के EOW ऑफिस पहुंचे थे. इस मामले में एक्टर के भाई सैंटिनो मोरिया से भी पूछताछ की जाएगी.
मीठी नदी स्कैम मामले में गिरफ्तार एक आरोपी से संबंध होने के कारण जांच में एक्टर का नाम सामने आया है. जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है. ईओडब्ल्यू सूत्रों के मुताबिक जांचकर्ताओं को मीठी नदी स्कैम के मुख्य आरोपी केतन कदम ने एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से कई बार बात की है. जिसके बाद आज एक्टर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि डिनो मोरिया की स्कैम के मुख्य आरोपी से क्या बात हुई थी.
पुलिस इस मामले में आरोपी से जुड़े कॉल रिकॉर्ड्स, फाइनेंशियल लेन देन आदि की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि एक्टर से पूछताछ इस मामले से जुड़े, उनकी भूमिका और अन्य पहलुओं पर की जाएगी.
यह भी पढ़ें- हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री से गायब हुए ये 9 पॉपुलर स्टार्स
मीठी नदी की सफाई से जुड़ा ये स्कैम मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और ड्रेजिंग मशीनों के किराए में पैसों की हेराफेरी को लेकर है. आरोप है कि मशीनों को मुख्य आरोपी कदम और दूसरा आरोपी जय जोशी कोच्चि स्थित कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई मशीनों को कई ज्यादा दाम बढ़ाकर नगर निगम से वसूलते थे. जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि यह काम मैटप्रॉप के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स विभाग ने मिलजुल कर किया है.
डिनो मोरिया के काम को लेकर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 से फिल्म प्यार में कभी कभी से की थी. इसके बाद वह साल 2002 की फिल्म राज से सफल हुए. इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड़ सिनेमा में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. वह ओटीटी सीरीज द रॉयल्स में भी नजर आ चुके हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.