बॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मोस्ट अवेटेड पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar ji 3) रिलीज से पहले मुश्किलों में पड़ गई है. पाकिस्तानी स्टारकास्ट होने के कारण फिल्म के बैन की मांग उठ रही है.
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मोस्ट अवेटेड पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar ji 3) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि यह फिल्म रिलीज से पहले मुश्किलों में पड़ गई है. दरअसल, सरदार जी 3 का विरोध हो रहा है, क्योंकि भाजपा चित्रपट कामगार अगाड़ी ने फिल्म की रिलीज पर बैन लगाने की मांग की है. इसके पीछे का कारण पाकिस्तानी कलाकार हैं, जो कि फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं. फिल्म में कथित तौर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, नासिर चिन्योति, डेनियल खावर और सलीम अलबेला है.
भाजपा चित्रपट कामगार आघाडी ने हाल के भारत पाकिस्तान के बीच हुए तनाव और भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के खिलाफ जगह उगला था, जिसके कारण दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी कास्ट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
संगठन ने औपचारिक रूप से मांग की है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार करें और पूरे भारत में इसकी थिएटर रिलीज पर बैन लगाएं. दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 4 भारत में 27 जून को रिलीज होने वाली है. संघन ने अपने बयान में कहा, '' हम किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के भारतीय सिनेमा से जुड़ने का कड़ा विरोध करते हैं. भारता चित्रपट कामगार संघ की मांग है कि सरदार जी 3 को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने दिया जाए. यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह राष्ट्रीय भावना और हमारे देश की गरिमा के बार में है.
संघ ने आगे कहा कि भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों की भागीदारी आर्मी फोर्स द्वारा दिए गए बलिदान को कम करती है. बयान में उन्होंने कहा, '' पाकिस्तान ने खुलेआम भारत को अपना दुश्मन घोषित कर दिया है और फिर भी हम उनके कलाकारों और एंटरटेनर के लिए अपने दरवाजे खोलते रहते हैं. यह अस्वीकार्य है. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और टेक्नीशियन के प्रतिनिधि के रूप में, हम चुप नहीं रह सकते और ऐसा होने नहीं दे सकते और अंत में सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से राष्ट्रीय भावना के अनुरूप काम करने और फिल्म को प्रमाण पत्र देने से इनकार करके और भारतीय सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को रोककर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें- Hania Aamir के साथ स्पॉट हुए Diljit Dosanjh? जानें Sardaar ji 3 से वायरल फोटो के पीछे क्या है सच
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में नागरिकों पर हमला किया गया था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. हमले में मारे गए सभी लोगों की पहचान टूरिस्ट के तौर पर की गई थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. पहलगाम हमले के दो हफ्ते बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंप पर हमला किया. जिसमें कई आतंकी मारे गए.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.