Advertisement

दिलजीत दोझांस की Punjab '95 में 127 कट लगाना चाहता है सेंसर बोर्ड, डायरेक्टर ने सुनाई खरी-खोटी

Diljit Dosanjh की फिल्म Punjab 95 को लेकर मसला थम नहीं रहा है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 127 कट लगाने की बात कही है जिससे इसके डायरेक्टर खफा नजर आ रहे है.

Latest News
दिलजीत दोझांस की Punjab '95 में 127 कट लगाना चाहता है सेंसर बोर्ड, डायरेक्टर ने सुनाई खरी-खोटी

Diljit Dosanjh Punjab 95

Add DNA as a Preferred Source

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की कोई ना कोई फिल्म अब विवादों से घिरी रहती है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म पंजाब 95 (Punjab 95) हो या सरदार जी 3, दोनों ही विवादों में फंसी हुई हैं. बात करें रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म पंजाब 95 की तो ये फिल्म भी सेंसर बोर्ड के निशाने पर आ गई है. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक को हनी त्रेहान (Honey Trehan) ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में उन्होंने सेंसर बोर्ड पर नाराजग जाहिर की है. CBFC ने उस फिल्म में 127 कट लगाने को कहे हैं.

हनी त्रेहान की फिल्म पंजाब '95 में दिलजीत दोसांझ जसवंत सिंह खालरा के रोल में हैं. ये फिल्म दिसंबर 2022 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पास अटकी हुई है. हनी ने एनडीटीवी को बताया कि सीबीएफसी ने 127 कट्स की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. उन्होंने कहा कि अगर 127 कट्स किए गए, तो केवल ट्रेलर ही बचेगा.

उन्होंने इन कट्स से असहमति जताई और कहा कि अगर ये कट्स लागू किए गए तो वे फिल्म से अपना नाम हटा देंगे. उन्होंने कहा कि वे निर्माताओं पर इन कट्स के दबाव को समझते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि फिल्म अब उनके निर्देशन को प्रतिबिंबित नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: जानें कौन थे Jaswant Singh Khalra, जिसपर बन रही है Diljit Dosanjh की फिल्म Punjab 95

हनी ने कहा कि वो सीबीएफसी के सुझाए गए कुछ कट्स से भी असहमत थे. उन्होंने सवाल किया कि जब कहानी पंजाब पर आधारित है, तो वे शीर्षक से पंजाब क्यों हटाना चाहते हैं. वो बोले 'वे पगड़ी पहने पंजाबी पुलिसवाले हैं, और वे मुझे उन्हें 'पंजाब पुलिस' न कहकर 'पुलिस' कहने को कहते हैं. इसमें तर्क कहां है?'. साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम न लिए जाने पर भी आपत्ति जताई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement