Advertisement

Border 2 के बाद Diljit Dosanjh को भूषण कुमार की T-Series ने किया ब्लैकलिस्ट? जानें क्या है सच

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) के सरदार जी 3(Sardaar ji 3) विवाद के बीच अफवाहें सामने आई हैं कि उन्हें बॉर्डर 2 (Border 2) के बाद भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की टी-सीरीज ने बैन कर दिया है. हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है चलिए जानते हैं.

Latest News
Border 2 के बाद Diljit Dosanjh को भूषण कुमार की T-Series ने किया ब्लैकलिस्ट? जानें क्या है सच

Diljit Dosanjh

Add DNA as a Preferred Source

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की हाल ही में पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) रिलीज हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) नजर आईं थी, जिसको लेकर उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. दिलजीत को लोगों ने लगातार ट्रोल किया और फिल्म के बैन की मांग की और यहां तक कि FWICE (फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज)ने भी एक्टर के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर बैन लगा दिया था. हालांकि हाल ही में पता चला कि FWICE ने एक्टर से बैन दिया है और वह बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे हैं. इन सभी के बीच अब खबरें आ रही हैं कि टी-सीरीज यानी कि बॉर्डर 2 के सह-निर्माता ने फेडरेशन से वादा किया है कि वे सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा के बाद दिलजीत के साथ काम नहीं करेंगे. दिलजीत दोसांझ को टी-सीरीज ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है? क्या भूषण कुमार(Bhushan Kumar)  ने उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस ने बैन कर दिया है, चलिए जानते हैं.

दरअसल, लगातार उड़ रही अफवाहों के बीच प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने इन खबरों को खारिज कर दिया और इन्हें बेबुनियाद बताया है. मुंबई मिरर के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा, '' ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. टी-सीरीज ने हमेशा दिलजीत के साथ एक मजबूत और सम्मानजनक प्रोफेशनल रिश्ता शेयर किया है और फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के साथ उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं''. सूत्र की इन बातों से साफ जाहिर हो रहा है कि निर्माता दिलजीत पर बैन नहीं लगाएंगे और फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स पर भी वो साथ काम करेंगे. 

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के Sardaar ji 3 विवाद पर Naseeruddin Shah ने ली एंट्री, सिंगर के सपोर्ट में कही ये बात

ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी साधे रहे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ अपनी हॉरर कॉमेडी सरदार जी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने पर भारतीय दर्शकों के निशाने पर आ गए. हालांकि सरदार जी 3 की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले की गई थी. लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव ने पड़ोसी देश के एक्टर्स को देश में काम करने पर बैन लगा दिया है. वहीं, दिलजीत ने अपनी फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर को खुलेआम प्रमोट किया और ऑपरेशन सिंदूर पर वह चुप्पी साधे रहे, जिसको लेकर लोगों ने कई सवाल भी खड़े किए.

यह भी पढ़ें-Sardaar ji 3 का पाकिस्तान में जलवा, भारत में बैन के बाद भी Diljit Dosanjh की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

सरदार जी 3 ने दुनिया भर में कर ली इतनी कमाई

हालांकि लगातार हुए इन विवादों के कारण भारत में सरदार जी 3 को बैन कर दिया गया और भारत छोड़ यह फिल्म विदेशों में रिलीज हुई. कथित तौर पर 35 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement