Advertisement

Sidhu Moose Wala को याद कर भावुक हुए Diljit Dosanjh और Mika Singh, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sidhu Moosewala को उनकी बर्थडे पर एक्टर Diljit Dosanjh और सिंगर Mika Singh ने याद कर एक भावुक पोस्ट किया है. सिद्धू के फैंस भी आज उन्हें याद कर रहे है

Sidhu Moose Wala को याद कर भावुक हुए Diljit Dosanjh और Mika Singh, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Daljit Dosanjh Sidhu Moose wala Mika Singh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूरा देश आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala Birthday ) के 29वें जन्मदिन पर उन्हें याद कर भावुक है. 29 जून को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत से फिल्मी दुनिया से लेकर उनके फैंस सब लोग स्तब्ध रह गए. यंग सिंगर के यूं चले जाने से सभी दुखी हैं और आज उनके 29वें बर्थडे पर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने उन्हें याद कर एक भावुक पोस्ट किया है. यही नहीं मूसेवाला को आज उनके फैंस भी बहुत याद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका नाम छाया हुआ है. 

सबसे पहले बात करें सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की तो उन्होंने आज सिद्धू मूसेवाला के बर्थडे पर उन्हें याद कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. दिलजीत ने सिद्धू और उनके माता-पिता की फोटो शेयर की है. फोटो के साथ दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, ‘क्रिएटिविटी… म्यूजिक कहीं नहीं जाता. हैप्पी बर्थडे, शुभदीप सिंह सिद्धू.’

Mika Singh

पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला को याद कर एक एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा जन्मदिन 10 जून को होता है और सिद्धू मूसेवाला का 11 जून को. ये संयोग है. हैप्पी बर्थडे… लेजेंड कभी नहीं मरते. वो अपने फैंस और म्यूजिक के सहारे हमेशा जीते रहेंगे.’

ये भी पढ़ें : Sidhu Moose Wala Birthday: पूरी की दादी की मुराद, मां ने शुरू से आखिरी सफर तक संवारे बाल, कुछ ऐसी थी केश से जुड़ी कहानी

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पिछले महीने 29 मई की शाम को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया था जब एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सिक्योरिटी हटाई थी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement