बॉलीवुड
सनी देओल (Sunny Deol) ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के सेट से तस्वीर शेयर की है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं.
सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की शूटिंग जारी है. इस मूवी के अभी तक दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और तीसरे शेड्यूल की शुरुआत हो चुकी है. तीसरा शेड्यूल पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में शुरू हो गया है. इस बारे में खुद सनी देओल ने जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है.
दरअसल, मंगलवार 17 जून को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सनी देओल अपनी बॉर्डर 2 की टीम के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा तस्वीर में फिल्म निर्माता निधि दत्ता और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Jaat से पहले OTT पर निपटा लें Sunny Deol की ये 10 दमदार एक्शन फिल्में
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, '' जब सभी सेनाएं एक साथ आती हैं. बॉर्डर 2, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन के साथ शामिल हुए, क्योंकि बटालियन ने पुणे की नेशनल डिफेंस अकादमी में तीसरे शेड्यूल की शुरुआत की. ऑन-ग्राउंड, उनके साथ निर्माता भूषण कुमार और निधि दत्ता, निर्देशक अनुराग सिंह, सह-निर्माता शिव चानना और बिनॉय गांधी हैं, क्योंकि फिल्म पूरी गति से आगे बढ़ रही है! अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें- बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol के अफेयर से लेकर असली नाम तक, जानें ये दिलचस्प बातें
बता दें कि बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट साल 2023 में हुई थी. यह अनाउंसमेंट सनी देओल की हिट फिल्म गदर 2 के बाद हुई थी. वहीं, बॉर्डर 2 साल 1997 की मूवी का सीक्वल है, जो कि भारत पाकिस्तान के युद्ध के बारे में थी. फिल्म का डायरेक्शन जे.पी दत्ता ने किया था. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना नजर आए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.