बॉलीवुड
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दिया है. उनकी आने वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar First Look) की आज पहली झलक दिखाई है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. दरअसल, आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar First Look) का आज फर्स्ट लुक जारी किया गया है. इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और आर माधवन (R Madhavan)भी नजर आने वाले हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले वीडियो पर.
इस वीडियो की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है, जहां वो कहते हैं कि बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ना है,अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है. इसके बाद रणवीर सिंह की एंट्री होती है और इस दौरान वह बहुत इंटेस अवतार में दिख रहे हैं. एक्टर लंबी दाढ़ी और लंबे वालों में नजर आ रहे हैं. फिल्म के इस वीडियो में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. इस दौरान संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी एक्शन अवतार में दिखे.
वहीं, रणवीर ने जहां 5 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे उन्होंने अब धुरंधर का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' एक नरक उठेगा, अज्ञात पुरुषों की सच्ची कहानी को उजागर करें. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
जैसे ही मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, वैसे ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ''घायल हूं... इसीलिए घातक हूं.सनी देओल की दोनों ओजी फिल्मों का रेफरेंस. अन्य यूजर ने लिखा, '' इसको बोलते हैं अनाउंसमेंट, फुल धमाल. तीसरे यूजर ने लिखा, '' इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं. कास्ट कमाल की है पावरहाउस रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना.
बता दें कि फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो में लिखा आया कि यह मूवी एक सच्ची घटना से इंस्पायर है. वहीं, फिल्म के निर्माता लोकेश धर और ज्योति देशपांडे है. यह जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.