Advertisement

Dhoom 4 से Ranbir Kapoor का लुक आया सामने? फोटो देख लोग बोले 'सस्ता ऋतिक लग रहा'

Ranbir Kapoor फिल्म Dhoom 4 की तैयारी में जुट गए हैं? ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी नई हेयरस्टाइल देख फैंस अटकलें लगा रहे हैं. कुछ लोगों न उन्हें इसको लेकर ट्रोल भी कर दिया है.

Latest News
Dhoom 4 से Ranbir Kapoor का लुक आया सामने? फोटो देख लोग बोले 'सस्ता ऋतिक लग रहा'

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

रणबीर कपूर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में एक्टर अपने नए लुक को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. रणबीर ने अपने इस नए हेयर मेकओवर से तहलका मचा दिया है. ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि एक्टर धूम 4 के लिए तैयारी कर रहे हैं और फिल्म में उनका लुक ऐसा होने वाला है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि धूम 4 के  प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है .

हाल ही में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर की कई तस्वीरें शेयर कीं.इन फोटोज में रणबीर को ब्लैक शेड्स, ब्लैक शर्ट और बिल्कुल नए हेयरकट में देखा जा सकता है. उनका ये नया अंदाज देख फैंस खुद को रोक नहीं पाए और लोगों ने कमेंट सेक्शन को भर दिया. वहीं उनके स्लीक-बैक लुक को देख लोग धूम के ऋतिक रोशन के अवतार को याद कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

किसी ने उनके लुक की खूब तारीफ की तो कईयों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया. एक यूजर ने लिखा 'धूम मैन आ गया है.' एक और कमेंट में लिखा 'एनिमल पार्क की तैयारी.' एक और कमेंट में लिखा 'सस्ता ऋतिक लग रहे हैं'.

ये भी पढ़ें: दोबारा शादी करने वाले हैं Ranbir Kapoor? पिंक शेरवानी में दिखा हैंडसम लुक

धूम 4 में बनेंगे विलेन?
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि यशराज बैनर धूम के अगले पार्ट यानी धूम 4 पर काम शुरू कर रहे है. तब कहा गया कि रणबीर कपूर का नाम फिल्म से जुड़ गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे. कहा गया कि रणबीर ने मेकर्स को अपनी मंजूरी दे दी है और आदित्य फिल्म के राइटर विजय कृष्ण आचार्य के साथ स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में बिजी हैं. फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Dhoom 4 में हुई विलेन की एंट्री, कपूर खानदान का ये शहजादा करेगा धमाका!

इन फिल्मों में दिखाएंगे जलवा
रणबीर कपूर को पिछले साल तू झूठी मैं मक्कार और एनिमल में देखा गया था. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की पर एनिमल एक जबरदस्त हिट रही. इसके बाद एक्टर नितीश तिवारी की रामायण और एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में नजर आएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement