Advertisement

'आज तो गले मिल ले मेरे खुदा', Eid पर अपने इस सुपरस्टार दोस्त को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र(Dharmendra) ने बकरीद के मौके पर अपने दोस्त और सुपरस्टार एक्टर दिलीप कुमार(Dilip Kumar) को याद करते हुए वीडियो शेयर किया है.

'आज तो गले मिल ले मेरे खुदा', Eid पर अपने इस सुपरस्टार दोस्त को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, शेयर किया वीडियो

Dharmendra: धर्मेंद्र 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र(Dharmendra) जल्द ही करण जौहर(Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) भी दिखाई देंगी. इसके साथ ही इसमें जया बच्चन और शबाना आजमी भी दिखाई देंगी. वहीं, धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. 

हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान वीडियो में धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो भी नजर आ रही हैं. इस दौरान धर्मेंद्र अपने हाथों में फूल लिए हुए हैं. धर्मेंद्र सायरा बानो से बात करते हुए दिख मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में बेहद खूबसूरत गाना सुहाना सफर और ये मौसम हसीन बज रहा है. यह गाना दिलीप कुमार की फिल्म मधुमति का है. वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है- ईद मुबारक, ईद का दिन है, आज तो गले मिल ले मेरे खुदा. 

ये भी पढ़ें- Dharmendra की पहली पत्नी और बेटियों को देखा है आपने? नहीं तो यहां देखें पूरे परिवार की Unseen फोटो

फैंस ने दी ईद की बधाई

जैसा कि ईद का मौका है, उसी के मौके पर धर्मेंद्र ने यह वीडियो दिलीप कुमार को याद करते हुए शेयर किया था. एक्टर के इस वीडियो पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- लव यू सर आप आज भी हमारे दिलों में सुपरस्टार हैं. वहीं, एक्टर एजाज खान ने भी धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा- ईद मुबारक सर. इसके साथ ही बाकी यूजर्स ने ईद की बधाई देते हुए कमेंट किए हैं. 

ये भी पढ़ें- Dharmendra के पिता और Sunny Deol के दादा को देखा है आपने? नहीं तो यहां देखें कितनी मिलती है शक्लें

पोते की शादी में जमकर नाचे थे धर्मेंद्र

आपको बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के पोते करण देओल की दृशा आचार्य से शादी हुई है. इस शादी के दौरान धर्मेंद्र खुशी से डांस करते हुए नजर आए थे. उन्होंने शादी से पहले हुए संगीत सेरेमनी में अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना पर डांस किया था. इसके साथ ही उन्होंने करण की बारात में भी खूब डांस किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement