Advertisement

Dharmendra Death: धर्मेंद्र क्यों नहीं लगाते अपना सरनेम 'देओल', He-Man की कहानी क्या है?

Dharmendra Death: धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. धर्मेंद्र ने कभी भी अपना सरनेम देओल को अपने नाम के आगे नहीं लगाया. आइए जानते हैं कि उन्हें He-Man क्यों कहा जाता था.

Latest News
Dharmendra Death: धर्मेंद्र क्यों नहीं लगाते अपना सरनेम 'देओल', He-Man की कहानी क्या है?

Dharmendra Death

Add DNA as a Preferred Source

Dharmendra Death: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई कलाकार आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ रत्न ऐसे होते हैं, जो बेमिसाल स्टारडम हासिल कर लेते है. इसका एक उदाहरण थे भारतीय सिनेमा के हीमैन कहे जाने वाले स्टार धर्मेंद्र. अपने अदम्य आकर्षण, जन-आकर्षण, बेजोड़ अभिनय और दमदार व्यक्तित्व के दम पर सुपरस्टार अपनी शुरुआत के कई सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. लेकिन अब पूरी बॉलीवुड जगत शोक मना रहा है, क्योंकि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. धर्मेंद्र ने कभी भी अपना सरनेम देओल को अपने नाम के आगे नहीं लगाया. आइए जानते हैं कि उन्हें He-Man क्यों कहा जाता था और उन्होंने देओल सरनेम क्यों नहीं लगाया. 

धर्मेंद्र ने क्यों नहीं लगाया सरनेम देओल?

रिपोर्ट्स की माने, तो धर्मेंद्र अपने करियर की शुरुआत में जातिगत पहचान से ऊपर उठकर एक सार्वभौमिक पहचान बनाना चाहते थे. उस दौर में कई एक्टर ऐसे थे, जो अपना नाम छोटा या सिर्फ एक नाम का इस्तेमाल करते थे. इसी वजह से धर्मेंद्र भी उसी राह पर चले,ताकि उनके फैंस सभी धर्मों में बन जाए और ऐसा ही हुआ. पूरे भारत में उनके फैंस मौजूद है. हालांकि धर्मेंद्र ने भले ही अपना सरनेम नहीं लगाया, लेकिन उनके सभी बच्चे अपने नाम के आगे देओल लगाते हैं. 

क्या है 'He-Man' की कहानी?

धर्मेंद्र को ही-मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है. उनके शारीरिक शक्ति और पर्दे पर निभाए गए निडर और वीर किरदारों पर ये साफ दर्शाता है. हालांकि फिल्मी दुनिया में जांबाज नायकों के लिए दो शब्द निकले हैं, जिन्हें ही-मैन और रॉबिनहुड कहा जाता है और ये दोनों ही नाम हॉलीवुड से निकले हैं. रॉबिनहुड उसे कहा जाता है, तो गरीबों का मसीहा हो. वहीं ही-मैन उसे कहा जाता है, जो साहसी और बहादुर होता है. जब उन्होंने फिल्म फूल और पत्थर में शर्टलेस रोल अदा किया, तो उनकी पर्सनाल्टी ने फैंस का ध्यान खींचा. धर्मेंद्र ताकतवर दिखते थे, जिसकी वजह से उन्हें ही-मैन कहा जाने लगा.   

शोक में फिल्मी जगत

धर्मेंद्र की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड जगत शोक में हैं. अभिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े एक्टर उन्हें ऋदांजलि देने पहुंचे हैं. 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के निधन की खबर आई है, जिसके बाद पूरा भारत शोक में है और उनके परिवार वालों को हौसला देने की दुआ कर रहा है. इससे पहले भी ऐसी खबर उठी थी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिसके बाद उनका परिवार काफी गुस्सा भी हुआ था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement