Advertisement

Dharmendra ने यूं सेलीब्रेट किया पहली पत्नी का जन्मदिन, वायरल हुई ये खूबसूरत तस्वीर

प्रकाश कौर के बर्थडे के मौके पर Dharmendra के साथ उनकी एक खूबसरत तस्वीर वायरल हो रही है.

Latest News
Dharmendra ने यूं सेलीब्रेट किया पहली पत्नी का जन्मदिन, वायरल हुई ये खूबसूरत तस्वीर

Prakash Kaur Birthday: प्रकाश कौर का जन्मदिन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देओल परिवार में आज एक खास शख्स का जन्मदिन है. इस मौक पर परिवार के सदस्यों ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. ये खास शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रकाश कौर (Prakash Kaur Birthdya) हैं. सनी देओल ने अपनी मां के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया था. इसके साथ कुछ क्यूट फोटो भी साझा की थीं. वहीं, अब पहली पत्नी के जन्मदिन पर धर्मेंद्र (Dharmendra) की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो क्यूट फैमिली फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. दोनों की ये खूबसूरत तस्वीर उनके पोते ने शेयर की है.

दरअसल, आज प्रकाश कौर का बर्थडे है. इस खास मौके पर देओल परिवार के सदस्य उनके लिए खास पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच प्रकाश की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो धर्मेंद्र के साथ दिखाई दे रही हैं. धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ ये तस्वीर शेयर की है उनके पोते करण देओल ने. इस फोटो में प्रकाश एक सोफे पर बीच में बैठी नजर आ रही हैं उनके एक तरफ पोता करण और दूसरी तरफ पति बैठे नजर आ रहे हैं. फोटो में प्रकाश ने दोनों के ऊपर अपना हाथ रखा हुआ है. यहां देखें वायरल हो रही ये खूबसूरत फैमिली फोटो-

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर शर्म से लाल हो गई थीं बेटी ईशा, पिता को लेकर कही बड़ी बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

इस फोटो में करण ने धर्मेंद्र को भी टैग किया है और लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बड़ी मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं'. इसके अलावा सनी देओल ने भी एक क्यूट फोटो शेयर की थी. इस फोटो में वो अपनी मां को सीने से लगाए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने अपनी मां को बेहद प्यार भरे अंदाज में विश किया था. बॉबी ने भी एक फैमिली फोटो शेयर की थी. जिसमें प्रकाश के साथ उनके दोनों बेटे और लाइमलाइट से दूर रहने वाली बेटियां भी दिखाई दे रही थीं.

ये भी पढ़ें- Hema Malini ने Sunny Deol संग अनबन पर तोड़ी चुप्पी, बताई परिवार की असलियत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement