Advertisement

RJ महावाश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल तो सामने आया धनश्री का 'दर्द', इमोशनल पोस्ट ने लगाई टूटते-बनते रिश्तों पर मुहर!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था, जहां पर क्रिकेट स्टार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आरजे महावाश (RJ Mahvash) के साथ नजर आए. इसके बाद अब क्रिकेटर की पत्नी धनश्री (Dhanashree) का एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

Latest News
RJ महावाश के साथ दिखे युजवेंद्र चहल तो सामने आया धनश्री का 'दर्द', इमोशनल पोस्ट ने लगाई टूटते-बनते रिश्तों पर मुहर!

Dhanshree, Yuzvendra Chahal-Rj Mahvash

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की. इस दौरान कई सेलेब्स स्टेडियम पहुंचे. इसी दौरान स्टेडियम में क्रिकेट स्टार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मैच देखने दुबई पहुंचे पर उनके साथ उनकी एक्स पत्नी धनश्री (Dhanashree) नहीं बल्कि कोई और नजर आया था. दरअसल, युजवेंद्र के साथ आरजे महावाश (RJ Mahvash) दिखाई दी थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर युजवेंद्र और आरजे महावाश की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज के वायरल होने के बाद अब धनश्री ने एक पोस्ट किया था. 

दरअसल, वुमन्स डे के मौके पर धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि अब वायरल हो रहा है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, '' भगवान उसमें बसता है, वह गिरेगी नहीं. इसमें आगे लिखा था, '' उन सभी महिलाओं के लिए जो निडर, ट्रूथफुल, मजबूत,पेशेंस हैं और अपने लोगों के लिए सब कुछ कर रही हैं, आइए हम उनका जश्न मनाएं. जिसके कैप्शन में उन्होंने कहा था, '' हमारे लिए चीजें बेहतर होने वाली हैं''.वहीं, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस का कहना है कि इसके जरिए धनश्री ने अपना दर्द बयां किया है.

Dhanshree post

यह भी पढ़ें- 'मैं नहीं रुकने वाली' तलाक की खबरों के बीच Dhanashree Verma ने किया ऐसा पोस्ट, हो गईं ट्रोल

हो रहा है धनश्री और युजवेंद्र चहल का तलाक

रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र चहल का रिश्ता टूट चुका है. दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं. इसके अलावा कहा जा रहा है रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि दोनों तलाक ले रहे हैं और उनकी तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. हालांकि कपल ने इसको लेकर ऑफिशियल तौर पर ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma को छोड़ मिस्ट्री गर्ल संग Ind vs NZ का मैच देखने पहुंचे Yuzvendra Chahal, वायरल हुई Photo

युजवेंद्र और आरजे महावाद की फोटोज वायरल

वहीं, युजवेंद्र और आरजे महावाश को लेकर बात करें तो चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले मैच में दोनों छाए रहे. स्टेडियम में बैठे युजवेंद्र और महावाश की कई फोटोज और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें दोनों बातें करते हुए, हंसते मुस्कुराते हुए और भारतीय टीम की जीत को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन सभी के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी जोरों पर उड़ रही हैं, लेकिन इन अफवाहों को लेकर अभी तक किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement