Advertisement

मझधार में अटकी Tripti Dimri की ये फिल्म, सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी, सामने आई वजह

Triptii Dimri और Siddhant Chaturvedi की फिल्म Dhadak 2 का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. इस फिल्म को लेकर सेंसरशिप की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News
मझधार में अटकी Tripti Dimri की ये फिल्म, सर्टिफिकेट मिलने में हो रही देरी, सामने आई वजह

Dhadak 2 Triptii Dimri Siddhant Chaturvedi

Add DNA as a Preferred Source

करण जौहर (Karan Johar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2 First Look) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. बीते साल इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया था. सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फ्रेश जोड़ी मूवी में देखने को मिलेगी. इंटेंस लवस्टोरी पर बनी फिल्म को CBFC सर्टिफिकेट हासिल करने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. 

तृप्ति डिमरी की धड़क 2 के ऐलान के बाद लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसे नवंबर 2024 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे 2025 तक के लिए टाल दिया गया. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये होली में रिलीज हो सकती है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि फिल्म को अपने जाति-संबंधी टॉपिक के कारण CBFC सर्टिफिकेशन हासिल करने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'धड़क' साल 2018 में रिलीज हुई थी. अब दूसरा पार्ट धड़क 2 रिलीज होने जा रहा है. 

बॉलीवुड हंगामा के सोर्स ने बताया कि धड़क 2 जातिगत मुद्दों पर आधारित है और इसमें एक कठोर कहानी है. सीबीएफसी की जांच समिति ने इस तरह के विषय को उठाने के लिए निर्माताओं की सराहना की, लेकिन वर्तमान में फिल्म के सर्टिफिकेट की समीक्षा कर रही है और इसकी संवेदनशील कंटेंट के कारण संभावित सीन में कटौती पर विचार कर रही है.

ये भी पढ़ें: 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये 8 नई जोड़ियां 

करण जौहर की धड़क 2 का फर्स्ट लुक एक डायलॉग के साथ रिलीज हुआ था जिसमें सिद्धांत कहते हैं 'जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है'. इसके बाद तृप्ति कहती हैं कि 'तो फिर ये भी बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं मैं'. इसके साथ ही प्यार में डूबे निलेश और विधि के एक पोस्टर के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. अगर CBFC समय पर मंजूरी देता है, तो फिल्म अभी भी 14 मार्च को रिलीज हो सकती है वरना इसे टाल दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: हो गया Dhadak 2 का ऐलान, Siddhant Chaturvedi और Triptii Dimri की जोड़ी का फर्स्ट लुक रिलीज

ये मूवी पहले अब 22 नवबंर 2024 को रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म पहले पार्ट से भी ज्यादा इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement