Advertisement

धार्मिक भावनाओं को आहत कर गया मंकी मैन, रिलीज से पहले फिल्म हुई इंडिया में बैन?

Dev Patel की फिल्म Monkey Man को भारत में बैन किए जाने की खबरें आ रही थीं. हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है. फिल्म की किस्मत का फैसला जल्द ही होने वाला है लेकिन इसके साथ ही मूवी की रिलीज डेट में बदलाव भी किए जाए सकते हैं.

Latest News
धार्मिक भावनाओं को आहत कर गया मंकी मैन, रिलीज से पहले फिल्म हुई इंडिया में बैन?

Dev Patel Film Monkey Man: देव पटेल की फिल्म मंकी मैन

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाए हैं. किसी की शूटिंग चल रही है तो कोई रिलीज को तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में देव पटेल (Dev Patel) स्टारर फिल्म 'मंकी मैन' (Monkey Man) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. ये फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है लेकिन भारत में नहीं दिखाई जा रही है. वजह ये है कि रिलीज होते ही इसे लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और बात इतनी बढ़ गई है कि इस मूवी को भारत में बैन किए जाने की खबरें आने लगी हैं. हालांकि, अभी भी इसके मेकर्स के लिए थोड़ी बहुत उम्मीदें बाकी हैं.

दरअसल, देव पटेल की फिल्म 'मंकी मैन' का लीड किरदार भगवान हनुमान से प्रेरित है. फिल्म में इस किरदार को कुछ इस तरह चित्रित किया गया है कि इस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग रहा है. यही वजह है कि 5 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होने के बावजूद अभी तक ये मूवी भारत में नहीं आ पाई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड ने नहीं देखा है. इस फिल्म को बोर्ड देखने के बाद ही तय करेगा कि ये रिलीज के लायक है या नहीं. पहले ये मूवी भारत में 19 या 26 अप्रैल को रिलीज होने की खबरें आ रही थीं. अब 'मंकी मैन' के मई महीने में रिलीज होने के चांसेस हैं.


ये भी पढ़ें- Maidan और Bade Miyaan Chote Miyaan का हाल बेहाल, हफ्ते भर बाद ही दर्शकों के लिए तरसी


इस फिल्म को बैन किए जाने की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल जरूर रही हैं लेकिन उनमें सच्चाई नहीं है. स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स ने 'मंकी मैन' को सेंसर बोर्ड के पास जमा करवा दिया है और अभी ये अप्रूवल के प्रॉसेस में ही है. बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स सेंसर बोर्ड के मुताबिक मूवी में बदलाव करने के लिए भी तैयार हैं और फिल्म की किस्मत का फैसला अप्रैल के आखिर तक हो जाएगा.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement