Advertisement

Delhi Crime Season 2 में फिर से पेचीदा केस को सुलझाती हुई नजर आएंगी DCP Vartika, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Delhi Crime सीजन 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस धमाकेदार ट्रेलर में एक बार फिर DCP Vartika को अपराधियों पर नकेल कसते और पेचीदा केस को सुलझाते हुए देखा गया.

Latest News
Delhi Crime Season 2 में फिर से पेचीदा केस को सुलझाती हुई नजर आएंगी DCP Vartika, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Delhi Crimes 2 Shefali Shah: दिल्ली क्राइम 2 शेफाली शाह 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi Crimes Season 2: शेफाली शाह इन दिनों फिल्म डार्लिंग्स को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस की फेमस वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के सीजन 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया. इस सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था. साल 2019 में आई सीरीज के पहले सीजन की कहानी में दिल्ली के एक निर्मम गैंगरेप केस को दर्शाया गया था. इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था ऐसे में इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया था.  

दिल्ली क्राइम सीजन 2 के ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लोगों का ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. इस बार भी डीसीपी वर्तिका उर्फ शेफाली शाह दिल्ली में फैले क्राइम को कंट्रोल में लाने की जद्दोजहत करती हुई नजर आएंगी. पिछली बार की तरह इस बार भी वो पेचीदा केस को सुलझाने में एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई दिखीं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे दिल्ली में बुजुर्गों की निर्मम हत्या की जा रही है. इन हत्या को अंदाम देने के लिए कातिल आयरन रॉड, हथौड़े और कुल्हाड़ी का इस्तमाल करते हैं और अपने बदन पर तेल लगा लेते हैं ताकि कोई उन्हें पकड़ ना सके. 

ये भी पढ़ें: Netflix Web Series: जल्द सुलझेगी पुरानी कहानियों की गुत्थी, Delhi Crime, Jamtara के अलगे सीजन का ऐलान

ट्रेलर में शेफाली शाह कहती हैं, 'ये सभी कातिल आजाद घूम रहे हैं और ये कब तक होगा ये हमपर डिपेंड करता है.' वो ट्रेलर में कहती हैं- पुलिस फोर्स के नाते हम ऐसा क्या गलत कर रहे हैं जो क्राइम कम ही नहीं हो रहे हैं. इसपर शो में पुलिस अधिकारी बने राजेश तैलंग कहते हैं- ये सब सोचने का टाइम ही कहां मिलता है. उससे पहले दूसरा क्राइम हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: Delhi Crime 2 Teaser: राजधानी को इस अपराध से बचाने आ रही हैं IPS वार्तिका की टीम, देखें टीजर

बता दें कि सीरीज में एक बार फिर शेफाली शाह के साथ, रसिका दुगल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और गोपाल दत्त नजर आने वाले हैं. 'दिल्ली क्राइम 2' इस बार भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. ये सीरीज 26 अगस्त से स्ट्रीम की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement