Advertisement

आने वाला है बेबी, Deepika Padukone जल्द देने वाली हैं गुड न्यूज?

इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें Deepika Padukone को हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली है.

Latest News
आने वाला है बेबी, Deepika Padukone जल्द देने वाली हैं गुड न्यूज?

Deepika Padukone Ranveer Singh

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. बीते दिनों स्टार कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा. दीपिका इस दौरान ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं. इसी बीच शनिवार यानी 7 सितंबर को एक्ट्रेस को अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के एक अस्पताल में जाते देखा गया. हालांकि कार के अंदर से अभिनेत्री की झलक नहीं दिखी.

दरअसल पपराजी पेज विरल भयानी ने कुछ वीडियो शेयर की हैं जिसमें दीपिका पादुकोण की कार शाम लगभग 5 बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल होती दिखी. हालांकि इसमें दीपिका की झलक नहीं पाई. वहीं एक और क्लिप सामने आई है जिसमें रणवीर सिंह की मां और बहन को हॉस्पिटल में दाखिल होते देखा गया. ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही कपल बेबी का वेलकम कर सकता है और फैंस को खुशखबरी मिलेगी.


ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने डिलीवरी से पहले पति Ranveer संग लिया लिया बप्पा का आशीर्वाद, साड़ी लुक ने जीता दिल


बता दें कि दीपिका रणवीर इसी महीने के आखिर तक अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं. इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था. ऐसे में पूरे परिवार को हॉस्पिटल जाता देख लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कपल के घर जल्द ही बेबी आने वाला है.


ये भी पढ़ें: जल्द ही नन्हे-मुन्ने मेहमान का वेलकम करने वाले हैं ये 7 सेलिब्रिटी


 

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी. साल 2015 में दनों ने चुपके से सगाई कर ली थी. रणवीर और दीपिका की नजदीकियों को और बढ़ाने में संजय लीला भंसाली की भी अहम भूमिका कही जा सकती हैं. रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की शूटिंग के दौरान ही दोनों के रिश्ते में और मजबूती आई थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement