Advertisement

Deepika Padukone ने फ्रेंडशिप डे पर Ranveer Singh के लिए लिखा इमोशनल नोट, पति ने यूं किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है और इस पर उनके पति एक्टर रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने भी रिएक्ट किया है.

Latest News
Deepika Padukone ने फ्रेंडशिप डे पर Ranveer Singh के लिए लिखा इमोशनल नोट, पति ने यूं किया रिएक्ट

Deepika Padukone Ranveer Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी कही जाती है. वहीं, दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं. हालांकि बीते काफी वक्त से कपल को लेकर कुछ झूठी अफवाहें उड़ रही हैं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. लेकिन इन अफवाहों के बीच भी कपल एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं, जिससे वह अफवाहें पूरी तरह से झूठी साबित होती हैं. वहीं, जैसा कि संडे को फ्रेंडशिप डे था और इस मौके पर कई कलाकारों ने एक दूसरे को बधाई दी थी. इस बीच दीपिका पादुकोण ने भी एक नोट शेयर किया था.

दरअसल दीपिका पादुकोण के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है, जिसमें कई बातें लिखी हुई हैं. इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- हमेशा अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करो. मैं इस बात को ऐसे ही लाइटली नहीं कह रही हूं. जब आपकी दोस्ती गहरी होती है और आप उस इंसान के साथ हमेशा खुश रहते हैं तो आपको उससे प्यार होना तय है. कोई ऐसा शख्स जिसके साथ आप खुलकर हंस सकते हैं, किसी के साथ बिना कुछ सोचे, बिना कुछ कहे और जिसकी हंसी से आपकी सारी प्रॉब्लम दूर हो जाए. 

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने सबके सामने नहीं पकड़ा Ranveer Singh का हाथ, वीडियो देखकर लोग बोले 'मियां बीवी की लड़ाई हुई है'

दीपिका ने इमोशनल होकर लिखा पोस्ट

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- जिंदगी बहुत छोटी है, कोई ऐसा जिसके सामने आप दिल खोलकर रो सकें और आपकी सारी तकलीफों को समझ सके. किसी ऐसे शख्स को ढूंढो जिसके साथ आप उस समय रहना चाहते हैं और सबसे जरूरी किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करें जो आपके पैशन, प्यार और अंदर के पागलपन को बाहर निकाले. ऐसा प्यार कभी नहीं होता फिर चाहे पानी कितना भी गहरा क्यों न हो और कितना भी अंधेरा क्यों ना हो. एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में पति रणवीर सिंह को टैग किया है.

ये भी पढ़ें- RARKPK देखने पहुंची Deepika Padukone, पहनी पति Ranveer Singh की कस्टमाइज्ड जैकेट, फैंस बोले-बेस्ट जोड़ी

किसी ने की तारीफ तो किसी ने तलाक को लेकर लगाई अटकलें

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए है. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने हार्ट वाला इमोजी कमेंट किया है. इसके साथ ही कई यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं. एक ने लिखा- केवल कुछ ही लोग लकी होते हैं लाइफ में, जिन्हें ऐसा कोई शख्स मिलता है.   वहीं, अन्य ने लिखा- यह वाकई में सबसे प्यारी चीज है. आप वाकई में कपल गोल्स करते हैं. आप अपने रिलेशनशिप को लेकर पैशनेट हैं. वहीं, कुछ यूजर्स कपल के तलाक को लेकर कमेंट कर रहे हैं. 

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

आपको बता दें कि दीपिका जल्द ही कल्कि एडी 2898 में नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करते हुए दिखाई देंगी. इन सभी के अलावा रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार हो चुकी है. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement