Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

Deepika Padukone ने पहले नहीं पकड़ा Ranveer Singh का हाथ, अब सामने आया रोमांटिक वीडियो, लोग बोले 'चल क्या रहा है ये'

Deepika Padukone और Ranveer Singh का एक वीडियो सामने आया था जिसने उनके फैंस की टेंशन बढ़ा दी है पर अब वो राहत की सांस ले सकते हैं. जानें मामला.

Deepika Padukone ने पहले नहीं पकड़ा Ranveer Singh का हाथ, अब सामने आया रोमांटिक वीडियो, लोग बोले 'चल क्या रहा है ये'

Deepika Padukone & Ranveer Singh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं. हालांकि बीते कई दिनों से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं पर दोनों हर बार एक साथ नजर आ जाते हैं जिससे ये खबरें महज अफवाह रह जाती हैं. हाल में कपल को एक स्पोर्ट्स इवेंट में एक साथ देखा गया था जहां से एक वीडियो सामने आया था जिसमें दीपिका को रणवीर का हाथ ना पकड़ते हुए देखा गया. इसके बाद उनके बीच लड़ाई होने की बात सामने आने लगी पर अब इसी इवेंट से उनका एक रोमांटिक (DeepVeer Romantic video) वीडियो सामने आया है.

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक स्पोर्ट्स अवॉर्ड फंक्शन में साथ देखा गया. इस दौरान कपल को ऑल-ब्लैक में ट्विनिंग करते देखा गय पर कपल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें रेड कार्पेट-अपीयरेंस से पहले वो एक दूसरे से दूर नजर आए. 

वीडियो में देखा गया कि रणवीर सिंह दीपिका को उनका हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं पर एक्ट्रेस ने उनका हाथ नहीं थामा. इसके बाद उनके फैंस को काफी टेंशन हो गई थी. इसी बीच दोनों का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस राहत की सांस लेंगे. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल भरी महफिल में एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो में दीपिका पादुकोण को अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम का एक फेमस डायलॉग रीक्रिएट करते हुए सुना जा सकता है. एक्ट्रेस ने कहा 'अगर आप किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है.'

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने सबके सामने नहीं पकड़ा Ranveer Singh का हाथ, वीडियो देखकर लोग बोले 'मियां बीवी की लड़ाई हुई है'

इसके बाद उनके पति रणवीर सिंह ने माइक लिया और कहा, 'मुझसे पूछो, इसकी गारंटी दे सकता हूं.' ये वीडियो कपल के फैन पेज पर शेयर किया गया है. फैंस का मानना है कि दोनों के बीच सब ठीक है और तलाक की खबरें झूठी हैं.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने पति Ranveer Singh से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सबके सामने कर दिया ये ऐलान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement