Advertisement

Deepika Padukone: जेएनयू से लेकर पठान के भगवा बिकनी विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कही दी ये बात

Deepika Padukone हाल ही में TIME मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं. मैगजीन से बात कर एक्ट्रेस ने Pathaan के 'भगवा' बिकिनी और JNU में अपने दौरे वाले विवाद को लेकर खुलकर बात की. आगे जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

Latest News
Deepika Padukone: जेएनयू से लेकर पठान के भगवा बिकनी विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कही दी ये बात

Deepika Padukone दीपिका पादुकोण 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस टाइम मैगजीन (Deepika Padukone TIME Magazine) के कवर पर नजर आईं जिसे एक बड़ी उपलब्धी माना जा रहा है. एक्ट्रेस को मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड (TIME100 Impact Awards) से सम्मानित किया गया था. इसी मैगजीन के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कई विवादों पर चुप्पी तोड़ी और मन की बात कही है. 

दीपिका पादुकोण ने इस मैगजीन के साथ बातचीत में नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में जाने के बाद मिली राजनीतिक प्रतिक्रिया और पठान की रिलीज के दौरान भगवा-बिकिनी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. अब तक एक्ट्रेस ने इन विवादों पर कुछ नहीं बोला था. 

टाइम मैगजीन से बात करते हुए, दीपिका ने कहा कि इन विवादों के दौरान वो काम में बिजी थीं. एक्ट्रेस बोलीं 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए या नहीं, लेकिन सच्चाई ये है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है.'

ये भी पढ़ें: Bikini Controversy : दीपिका ही नहीं, इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बिकिनी पर भी खड़ा हुआ था बखेड़ा

बता दें कि फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया था जो कई लोगों को जरूरत से कुछ ज्यादा लगा था. वो प्रमोशन के लिए दिल्ली आई हुई थीं, इस दौरान वो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में चल रहे छात्रों के विवादित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच गई थीं. इसे लेकर वो काफी समय तक विवादों में रहीं जिसका असर उनकी फिल्म छपाक की कमाई पर भी पड़ा.

इसके अलावा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर पठान की रिलीज से पहले, बेशर्म रंग गाने की भी काफी आलोचना की गई. इस गाने में दीपिका ने भगवा बिकिनी पहन रख थी. इसके बाद जमकर बवाल हुआ था.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone के हाथ लगा बड़ा मौका, Photos शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement