Advertisement

बेटी के जन्म के बाद पहली बार सामने आएंगी Deepika Padukone, इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दिखेगी पहली झलक

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार पब्लिकली लोगों के सामने आने को तैयार हैं. दरअसल, एक्ट्रेस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आएंगी.

Latest News
बेटी के जन्म के बाद पहली बार सामने आएंगी Deepika Padukone, इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दिखेगी पहली झलक

Deepika Padukone Ranveer Singh

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है. मां बनने के बाद अभी तक वह मीडिया के सामने नहीं आई हैं. हालांकि बेटी के जन्म के बाद अब वह पब्लिकली सबके सामने आने को तैयार हैं. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूली पैरेंट्स बने दीपिका और रणवीर (Ranveer Singh) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के ट्रेलर लॉन्च पर नजर आएंगे. अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्देशित यह फिल्म सिंघम की तीसरी किस्त है और दिवाली पर रिलीज होने को तैयार है. वहीं, टीम मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट(NMACC) में फिल्म का शानदार ट्रेलर लॉन्च करेंगे. 

इसके अलावा 2000 फैंस और मीडिया मेंबर इस शानदार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और यह कलाकारों से भरा इवेंट होगा. निर्माताओं ने वादा किया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर साल 2024 का सबसे बड़ा इवेंट होगा. जहां पूरी कास्ट आने के लिए तैयार है. वहीं, सभी की निगाहे दीपिका पादुकोण पर होंगी, जो सितंबर में अपनी बेटी के जन्म के बाद से खबरों से दूर हैं. यह उनका पहला बड़ा इवेंट है, जिसे यह उनके फैंस के लिए एक इंतजार का पल बन गया है.

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद फैंस को है Deepika Padukone का इंतजार, इन फिल्मों से स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

इस दिन होगा ट्रेलर लॉन्च

ट्रेलर लॉन्च इवेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 अक्टूबर को होगा और यह सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे. सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रोल में दिखेंगी और वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस ऑफिसर होंगी. सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- बेटी को लेकर घर रवाना हुईं Deepika Padukone, फैंस को नहीं मिली झलक

8 सितंबर को हुई थी दीपिका-रणवीर की बेटी

बता दें कि रणवीर-दीपिका ने एक स्पेशल नोट शेयर कर अपनी बेटी के होने की जानकारी दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024 दीपिका और रणवीर. दीपिका ने रविवार को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement