Advertisement

'मैं अपने फैसलों को लेकर...', Spirit छोड़ने पर Deepika Padukone ने तोड़ी चुप्पी, क्यों कही ऐसी बात?

Deepika Padukone ने Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Spirit को छोड़ दिया है. अब एक्ट्रेस का एक बयान सामने आया है जिसको इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

Latest News
'मैं अपने फैसलों को लेकर...', Spirit छोड़ने पर Deepika Padukone ने तोड़ी चुप्पी, क्यों कही ऐसी बात?

Deepika Padukone 

Add DNA as a Preferred Source

प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया कि इसमें एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की एंट्री हो गई है. इसके बाद से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया था पर जब से उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से दूरी बनाई है तबसे लोगों के मन में तमाम सवाल हैं. मूवी से दूरी बनाने के बाद से एक्ट्रेस ने अब तक चुप्पी साधी हुई थीं. हालांकि उनके एक बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है.

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण पर कटाक्ष किया था. इसके बाद एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी वो समस्याओं का सामना करती हैं, तो वो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हैं और अपने फैसलों पर कायम रहती हैं. वोग अरबिया के साथ बातचीत में दीपिका पादुकोण ने कहा 'मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती है, वो है सच्चा होना. जब भी मैं जटिल परिस्थितियों या कठिन परिस्थितियों का सामना करती हूं तो मैं अपनी आंतरिक आवाज को सुनती हूं और फैसला लेने के बाद उनपर अडिग रहने से मुझे वास्तव में बहुत शांति मिलती है.'

हालांकि एक्ट्रेस ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया पर उनके इस बयान को इससे जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट की इंटरनल डिटेल मीडिया में लीक की हैं. इसको लेकर डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी काफी नाराज थे. यहां तक कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक्ट्रेस की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें: प्रभास की Spirit में इस हसीना को Tripti Dimri ने किया रिप्लेस!

फिलहाल दीपिका ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने या ना होने के बारे में कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. पर लोगों को उम्मीद थी कि कल्कि 2898 एडी के बाद प्रभास और दीपिका की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे नजर आ सकती है. 

ये भी पढ़ें: लो हो गया कन्फर्म, Prabhas की Spirit में हुई एनिमल की 'भाभी 2' की एंट्री, मेकर्स ने खुद किया ऐलान

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement