Advertisement

Dawood Ibrahim की दूसरी शादी के बीच वायरल हुआ Mandakini संग रिश्ते का किस्सा, एक तस्वीर पर मचा था बवाल

Dawood Ibrahim के भांजे ने खुलासा किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने दूसरी शादी कर ली है. एक वक्त पर दाऊद के एक्ट्रेस Mandakini संग रिश्ते चर्चा में रहे हैं.

Dawood Ibrahim की दूसरी शादी के बीच वायरल हुआ Mandakini संग रिश्ते का किस्सा, एक तस्वीर पर मचा था बवाल

Dawood Ibrahim, Mandakini: दाऊद इब्राहिम, मंदाकिनी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की दूसरी शादी पर खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि दाऊद पाकिस्तान (Pakistan) में दूसरी शादी रचा ली है. दाऊद के भांजे अलीशाह ने खुद ये खुलासा किया है. हसीना पारकर के बेटे और दाऊद के भांजे ने NIA को बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया है. बताया गया है कि उसकी दूसरी बीवी पाकिस्तान के ही पठान परिवार से है. दाऊद की पर्सनल लाइफ पर इस खुलासे के बीच एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) संग उसके रिश्ते से जुड़ा पुराना किस्सा फिर से सुर्खियों आ गया है.

1995 के दौर में दाऊद इब्राहिम का नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ जोड़ा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अफेयर को लेकर भी दावे किए गए गए. दोनों की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें दुबई के एक स्टेडियम में मंदाकिनी को दाऊद के साथ क्रिकेट मैच देखते पाया गया था. इस तस्वीर ने मीडिया में हलचल मचा दी थी. इसी तस्वीर के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे हुए थे. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के पास बैठे नजर आए थे. हालांकि, एक्ट्रेस ने सिर्फ दोस्ताना रिश्तों की बात कही थी.

ये भी पढ़ें- Mandakini ने अपने दौर को याद कर कह दी ऐसी बात, बोलीं- एक्ट्रेस को केवल रोमांटिक सीन...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दाऊद इब्राहिम ने मंदाकिनी को काम दिलाने के लिए कई प्रोड्यूसर्स को धमकाया भी था. बताया जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद के रिश्ते की खबर फिल्म इंडस्ट्री में ये बात आग की तरह फैल गई थी. जिसकी वजह से एक्ट्रेस के करियर पर भी असर पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाद में कई फिल्ममेकर्स ने एक्टेस को काम देने से इनकार कर दिया उनका करियर ग्राफ गिरता गया.

ये भी पढ़ें- Mandakini ने विवादित Breastfeeding Scene पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement