Advertisement

Sushmita Sen के बाद अब David Dhawan की हुई एंजियोप्लास्टी, डाला गया स्टेंट, 2 साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं फिल्ममेकर

फिल्ममेकर David Dhawan को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और स्टेंट डाला गया है. आगे जानें उनकी हेल्थ अपडेट.

Sushmita Sen के बाद अब David Dhawan की हुई एंजियोप्लास्टी, डाला गया स्टेंट, 2 साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं फिल्ममेकर

David Dhawan डेविड धवन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से मशहूर बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) अपनी फिल्मों के जरिए सालों से लोगों को खूब हंसा रहे हैं. बड़े से बड़ा एक्टर उनके साथ काम करने की इच्छा रखता है. वहीं हाल ही में उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि डेविड धवन पिछले काफी समय से अपने खराब स्वास्थ्य (David Dhawan health) को लेकर परेशान हैं. यहां कर कि उनके एंजियोप्लास्टी (David Dhawan angioplasty) की बात भी सामने आई है.

पहली ही फिल्म के बाद बॉलीवुड के हिट डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले डेविड धवन अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. Times Of India की खबर के मुताबिक हाल ही में फिल्म निर्माता की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी करवाई गई है. साथ ही उन्हें स्टेंट भी लगाया गया है. खबर की मानें तो ये कुछ हफ्ते पहले ही हुआ था पर अब इसकी सूचना सामने आई है.  

इसके अलावा पिछले 2 सालों से फिल्ममेकर डायबिटीज से जूझ रहे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि वो काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

ये भी पढ़ें: किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से हैं मशहूर, इस वजह से गोविंदा से टूटी 20 साल पुरानी दोस्ती

द टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट के अनुसार, डेविड धवन की मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई. साथ ही उन्हें एक स्टेंट भी लगाया गया है.

डेविड धवन स्वर्ग, शोला और शबनम, साजन चले ससुराल, जुड़वा, बड़े मियां छोटे मियां, दुल्हन हम ले जाएंगे, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, चश्मे बद्दूर, मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 सहित कई सारी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिलहाल वो काम से ब्रेक लेकर अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement