Advertisement

Sukesh Chandrashekhar का फिर उमड़ा Jacqueline के लिए प्यार, बोला 'हमेशा साथ रहूंगा बेबी'

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के लिए प्यार भरा खत लिखा है.

Sukesh Chandrashekhar का फिर उमड़ा Jacqueline के लिए प्यार, बोला 'हमेशा साथ रहूंगा बेबी'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) का बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के लिए प्यार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिनों अपने बर्थडे के मौके पर महाठग ने एक्ट्रेस के नाम लेटर लिख अपने प्यार का इजहार किया था. वहीं, अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस को खत लिख जमकर प्यार लुटाया है. इस खत में महाठग ने क्या कुछ लिखा, आइए जानते हैं-

बता दें कि इस बार का लेटर ईस्टर (Easter 2023) के उपलक्ष में लिखा गया है. सुकेश ने एक्ट्रेस को ईस्टर की बधाई देते हुए लिखा है, 'माय बेबी, माय बोम्मा जैकलीन, बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं. ये साल के आपके सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है, आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है. आज इस मौके पर भी मैं तुम्हे बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं.'

यह भी पढ़ें- Nora Fatehi: 'गाड़ी के लिए जान खा गई थी नोरा, घर खरीदने के लिए ली मोटी रकम', महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने खोली एक्ट्रेस की पोल?

सुकेश ने आगे लिखा, 'तुम्हें जरा अंदाजा नहीं है कि तुम कितनी खूबसूरत हो बेबी. इस पूरी दुनिया में तुम जैसा कोई नहीं है. मेरी बनी रेबिट. आई लव यू बेबी. तुम और मैं हमेशा साथ रहने के लिए बने हैं. मेरी फॉरएवर. मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा.'

महाठग ने आगे लिखा, 'जब मैंने 'तूम मिले, दिल खिले और जीने को क्या चाहिए' के नए वर्जन को सुना तो मुझे तुम्हारी और ज्यादा याद सताने लगी. ये वक्त जल्द ही बीत जाएगा और फिर अच्छा वक्त आएगा.'

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case: झूठ बोल रही हैं Jacqueline Fernandez, सुकेश ने गिनाए तोहफे

बता दें कि 32 वर्षीय सुकेश चंद्रशेखर पर देशभर में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. सुकेश को साल 2017 में अन्नाद्रमुक के शशिकला खेमे को दो पत्ती वाला चुनाव चिह्न दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से ही महाठग को लेकर आए दिन नए खुलासे होते आ रहे हैं. इन खुलासों में नोरा फतेही (Nora Fatehi), जैकलीन फर्नांडीज, चाहत खन्ना (Chahatt Khanna), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जैसी कई फेमस एक्ट्रेसेस का नाम भी खुलकर सामने आया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement