Advertisement

Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) के होने के कारण विवादों में घिरे हुए हैं. इस बीच एक पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर ने दिलजीत और पाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट किया, जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Latest News
Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

Sardaar ji 3

Add DNA as a Preferred Source

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, 27 जून को उनकी फिल्म सरदार जी 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) और कुछ अन्य पाकिस्तानी स्टार्स भी हैं. जिसके कारण इस फिल्म को लगातार विवादों का सामना करना पड़ रहा है. विवाद के कारण सरदार जी 3 (Sardaar ji 3) को भारत छोड़ विदेशों में रिलीज किया गया है. वहीं, इन विवादों के बीच एक पंजाबी सिंगर और एक्टर ने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है और हानिया आमिर के साथ काम करने के फैसले पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए थे, जिसके कारण अब वह मुश्किल में फंस गए हैं.

दरअसल, पंजाबी सिंगर और एक्टर जसबीर जस्सी ने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया. उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट में बयान दिया, जिसको लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.शिकायत के मुताबिक पहलगाम हमले के बाद एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस स्टारर फिल्म सरदार जी 3 को रिलीज करना राष्ट्रीय भावनाओं के विरुद्ध है. इसमें आगे कहा गया है कि जस्सी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे नेटिजन्स और भी ज्यादा भड़क रहे हैं. उनके कमेंट को हमारी सीमा की रक्षा करने वाले शहीदों के अपमान के रूप में भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Hania Aamir की इन दिलकश अदाओं पर हार बैठेंगे दिल, देखें एक्ट्रेस के ये स्टाइलिश साड़ी लुक

जस्सी ने किया दिलजीत का सपोर्ट

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जस्सी ने दिलजीत का सपोर्ट करते हुए कहा था, '' मैं देख रहा हूं कि कैसे दिलजीत और उनकी फिल्म को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार भी है. मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं कि हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए और हमें अपने देश के साथ खड़ा होना चाहिए. लेकिन ये दोहरा मापदंड क्यों? अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी पाकिस्तानी कलाकार किसी भी भारतीय फिल्म में गाए, एक्टिंग करे या काम करे तो आप उन्हें बैन करना चाहते हैं. लेकिन हमारी इंडस्ट्री के 80 प्रतिशत गाए चुराए गए हैं, चाहे वह उनकी धुनें हो या शब्द या पूरे गाने हों. हमारी फिल्मों में बहुत सारे गाने हैं, जो कि उस देश के कलाकारों ने गाए हैं, तो ये दोहरा मापदंड क्यों? या तो यूट्यूब, स्पोटीफाई और अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से उन सभी गानों को हटा दें. 

उन्होंने आगे कहा, '' लेकिन ऐसा नहीं है आप सिर्फ एक कलाकार को लें और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दें. यह ऐसा है जैसे कोई आपके घर खाने के लिए कुछ लेकर आया और फिर आप उसे दुश्मन कहना शुरू कर देते हैं,लेकिन आप उनके द्वारा लाई गई चीजें या मिठाइयां खाते रहते हैं. अगर आप बैन लगाना चाहते हैं तो उन्हें पूरी तरह से बैन करें. दुनिया में मौजूद सभी कंटेंट को हटा दें.

यह भी पढ़ें- Sardaar ji 3 विवाद के बीच Neeru Bajwa ने किया Hania Aamir को अनफॉलो, डिलीट किए Diljit Dosanjh संग पोस्ट

हानिया आमिर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही थी ये बात

आपको बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले के बाद देश भर में लोगों में आक्रोश देखा गया था. वहीं, इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमला किया था. जिसके बाद कई पाकिस्तानी एक्टर्स ने इसकी निंदा की थी. यहां तक कि सरदार जी 3 की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी इसपर बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ''आप इस तरह किसी की हिफाजत नहीं करते हैं. साफ और सीधे शब्दों में यह निर्दयता है. आप मासूम लोगों पर बम गिराकर इसे रणनीति नहीं बता सकते हैं. यह ताकत नहीं है. यह शर्मनाक है. यह कायरता है और हम आपको देख रहे हैं. अल्लाह हमारे देश को बचाए यह वाकई में बहुत कायराना है.' 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement