Advertisement

Raju Srivastava Passed Away: नहीं रहे राजू श्रीवास्तव, 'गजोधर भैय्या' के निधन पर रोया हर फैन

Raju Srivastava Passed Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली.

Latest News
Raju Srivastava Passed Away: नहीं रहे राजू श्रीवास्तव, 'गजोधर भैय्या' के निधन पर रोया हर फैन

Raju Srivastava Passed Away: राजू श्रीवास्तव का निधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava Passed Away: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. वो काफी दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे और बुधवार को उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली है. उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. बताया जा रहा है कि वो बीते काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे. वहीं, कुछ समय पहले ही डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड बता दिया था. इसके अलावा ऐसी खबरें भी आई थीं कि उनके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया था.

पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. डॉक्टरों की एक टीम द्वारा लगातार उनकी स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन दवा और दुआ काम नहीं आ सकीं. राजू के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई सदमे में है. कई लोग सोशल मीडिया के जरिए इस खबर पर शोक जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava ने होश में आते ही पत्नी से की बात, जानें अब कैसी है हालत?

बता दें कि राजू 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें अचानक स्ट्रोक आया था. हालत बिगड़ती देख उन्हें फौरन इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर लंबे समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. वो एक वक्त पर होश में भी नहीं आ रहे थे लेकिन बाद में वो होश में आए और सेहत सुधरने की भी खबरें आईं लेकिन आज दिल तोड़ देने वाली खबर आई कि और राजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दमम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava की पत्नी पर जब चोरों ने तान दी थी बंदूक, 12 साल की बेटी ने दिखाई ऐसी बहादुरी, मिल चुका है ये पुरस्कार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement