Advertisement

Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, सामने आया एयरपोर्ट विवाद का वीडियो

Kangana Ranaut का चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विवाद होता दिखाई दे रहा है. कंगना के CISF जवान पर बड़ा आरोप लगाया है.

Latest News
Kangana Ranaut को CISF जवान ने मारा थप्पड़, सामने आया एयरपोर्ट विवाद का वीडियो

Kangana Ranaut Slapped Bu CISF Jawan: कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) राजनीति में कदम रख चुकी हैं और बीजेपी के टिकट से डेब्यू करते ही वो मंडी सीट से जीत भी हासिल कर चुकी हैं. हालांकि, जीतने के तुरंत बाद एक्ट्रेस के साथ एक चौंकाने वाला वाकया हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत को CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया है. बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि ये महिला CISF जवान कंगना के एक पुराने स्टेटमेंट से नाराज थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं. वो जैसे ही लिए हवाई अड्डे पर बोर्डिंग पॉइंट की ओर बढ़ीं, वैसे ही CISF अधिकारी कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद एयरपोर्ट पर जमकर बवाल भी हुआ जिसका वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में हाथापाई होती हुई भी दिख रही है. वीडियो में कंगना रनौत गुस्से में जवाब देने के लिए आगे बढ़ती दिख हैं और उन्हें कई लोग रोकते हुए नजर आ रहे हैं. यहां देखें विवाद का वायरल हो रहा ये पूरा वीडियो-


यह भी पढ़ें- चुनावी के नतीजों से ज्यादा UP के लोगोंं से निराश हैं रामायण के 'लक्ष्मण', अयोध्या से BJP की हार पर भड़के


बताया जा रहा है कि कंगना और महिला CISF जवान के बीच एक्ट्रेस के किसान आंदोलन पर दिए एक पुराने स्टेटमेंट को लेकर बहसबाजी हो गई थी, जिसके बाद ये कांड हुआ. कंगना पर हमला करने वाली CISF जवान को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ चल रही है और सीसीटीवी की जांच भी चल रही है. इस बीच कंगना रनौत दिल्ली पहुंच चुकी हैं. बता दें कि कंगना ने बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ा था, जिसे वो जीत चुकी हैं और उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मौजूदा सांसद के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मात दे दी है. कंगना को इस बड़ी जीत के लिए चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement