Advertisement

Box Office Report: Chhaava के आगे नहीं टिक पा रही Mere Husband Ki Biwi, 2 दिनों में की इतनी कमाई

Box Office पर इन दिनों Chhaava का जलवा जारी है. वहीं हाल ही में Arjun Kapoor की फिल्म Mere Husband Ki Biwi भी थिएटर्स में रिलीज हुई है. जानें दोनों ने कितनी कमाई कर ली है.

Latest News
Box Office Report: Chhaava के आगे नहीं टिक पा रही Mere Husband Ki Biwi, 2 दिनों में की इतनी कमाई

Chhaava vs Mere Husband Ki Biwi

Add DNA as a Preferred Source

विक्की कौशल की फिल्म छावा सिनेमाघरों पर राज कर रही है. इसे रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है लेकिन इसका फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है. छावा रोज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. इसके चलते ये फिल्म 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. वहीं 2 दिन पहले अर्जुन कपूर स्टारर मेरे हसबैंड की बीवी भी रिलीज हुई थी जो छावा के आगे काफी फीकी पड़ गई है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की मानें, फिल्म छावा का घरेलू कलेक्शन 286 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने अब तक लगभग 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. जल्द ही ये भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. फिल्म ने नौवें दिन यानी शनिवार को भी काफी अच्छी कमाई की. फिल्म ने 9वें दिन 44 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब रविवार को भी कमाई बढ़ने की उम्मीद है. छावा बतौर लीड हीरो विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है

Mere husband Ki Biwi ने अब तक की इतनी कमाई
अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. 21 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है. पहले दिन इसने 1.5 करोड़ कमाए और दूसरे दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 3.2 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi review: Arjun Kapoor के आए 'अच्छे दिन', देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म

PM Modi की तारीफ से पड़ा कमाई पर असर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन एक इवेंट में महाराज छत्रपति संभाजी पर आधारित फिल्म छावा की तारीफ की थी. ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों के बीच और भी क्रेज बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: Chhaava Box Office collection: जारी है 'छावा' की दहाड़, 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement